6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभेल न्यूज़भोजपाल महोत्सव मेला में दीक्षा टूर ने बॉलीवुड नाइट में दी प्रस्तुति

भोजपाल महोत्सव मेला में दीक्षा टूर ने बॉलीवुड नाइट में दी प्रस्तुति

Published on

– केशरिया रंग है इश्क तेरा से बिखेरा अपनी आवाज का जादू

भोपाल.

राजा भोज की नगरी भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर रविवार को बॉलीवुड नाइट में प्लेबैक सिंगर दीक्षा टूर ने अपनी प्रस्तुति दी। दीक्षा ने केशरिया रंग है इश्क तेरा से गानों की शुरुआत की। इसके बाद देवा रे देवा सहित अन्य गानों की प्रस्तुति दी। बता दें कि दीक्षा देश के साथ ही विदेशों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं। इन्होंने बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण के साथ “मांगता है क्या” मूवी “सनक” में “ओ यारा दिल ना लगाना” जैसे गाने में संगत कर चुकी हैं। दीक्षा टी-सीरीज के लिए भी गा चुकी हैं। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के साथ भोजपाल महोत्सव मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर सहित मेला टीम ने दीप प्रज्जवलित कर की।

सात दिन और बढ़ा मेला अब 14 जनवरी को समापन होगा
भोजपाल महोत्सव मेला समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि भोपाल शहरवासियों और व्यापारी बंधुओं की मांग पर मेल समिति ने 7 दिन और मेला बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब मेले का समापन 14 जनवरी को भव्य आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि शहरवासियों और व्यापारियों का लगातार सुझाव आ रहा था कि मेले को एक सप्ताह और बढ़ाकर 14 जनवरी मकर संक्रांति तक किया जाए। ऐसे में शहरवासियों को दुकानदारों के सुझाव का स्वागत करते हुए मेले को एक सप्ताह और बढ़ाया गया है। इससे शहरवासियों को एक सप्ताह और घूमने फिरने, खरीदारी व मनोरंजन करने का मौका मिलेगा। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में छोटे-बड़े करीब 500 विभिन्न सामग्री के स्टाल लगाए गए हैं। 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में रोजाना 25 से 30 हजार लोग पहुंचते हैं।

इस मौके पर मेला समिति सुनील शाह, महेंद्र नामदेव, मो. जाहिद खान, दीपक बैरागी, देंवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, मो. रेहान, मंत्री चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्धकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सहमंत्री सुनील वैष्णव, वाहिद खान, संदीप सहित मेला समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स...

भोपाल आगमन पर बीचईएल अफसर वेंकटाचलम का भव्य स्वागत

भोपाल। शहर के बीएचईएल कारखाने के सिविल विभाग के पूर्व सहयोगियों और मित्रों के...