22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़...

बीएचईएल के राजस्व में 18 प्रतिशत की जबरदस्त उछाल, 2.4 लाख करोड़ रुपये पहुंची ऑर्डर बुक

Published on

हरिद्वार। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की अग्रणी इंजीनियरिंग और निर्माण इकाई, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 32,350 करोड़ रुपये का अनंतिम राजस्व प्राप्त किया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 18 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि को दर्शाता है। कंपनी ने वर्ष के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 75,000 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर हासिल किए हैं, जिसके साथ ही वित्त वर्ष के अंत तक बीएचईएल की कुल ऑर्डर बुक का आकार बढ़कर 2.4 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

कंपनी की इस सफलता में विद्युत और औद्योगिक क्षेत्रों का अहम योगदान रहा है। विद्युत क्षेत्र में बीएचईएल ने अपनी धाक जमाए रखते हुए 59,000 करोड़ रुपये के महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किए, जबकि परिवहन, रक्षा, पारेषण और प्रॉसेस इंडस्ट्रीज जैसे विविध औद्योगिक क्षेत्रों से 16,000 करोड़ रुपये के नए कार्य हासिल किए। निष्पादन के मोर्चे पर भी कंपनी ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए वर्ष के दौरान करीब 8.9 गीगावाट क्षमता के विद्युत संयंत्रों को कमीशन और सिंक्रोनाइज़ किया।

मजबूत राजस्व वृद्धि और सुदृढ़ ऑर्डर बुक के साथ बीएचईएल अब नए वित्त वर्ष 2026-27 में और भी मजबूती के साथ प्रवेश कर रहा है। कंपनी का लक्ष्य भविष्य में स्वदेशीकरण को बढ़ावा देते हुए हाई-इम्पैक्ट इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को समय पर पूरा करना और हितधारकों को बेहतर मूल्य प्रदान करना है।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

देश की पहली कमर्शियल कोल-टू-अमोनियम नाइट्रेट परियोजना का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी, बीएचईएल और कोल इंडिया का बड़ा कदम

झारसुगुड़ा/भोपाल। भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक आत्मनिर्भरता को गति देने...