10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिराजकुमार आनंद की विधायकी गई, AAP से MLA रहते BSP से लड़ा...

राजकुमार आनंद की विधायकी गई, AAP से MLA रहते BSP से लड़ा था लोकसभा चुनाव

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के खिलाफ बगावती सुर अपनाने वाले और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री रहे राज कुमार आनंद को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा की सदस्यता से डिसक्वालीफाई कर दिया है. विधानसभा दफ़्तर के मुताबिक, बतौर आम आदमी पार्टी विधायक रहते हुए राज कुमार आनंद ने बसपा की टिकट से नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा.इस मामले में विधानसभा ने राज कुमार आनंद को जवाब फाइल करने के लिए 10 जून का समय दिया था, जवाब न देने पर 11 और 14 जून को विधानसभा में पेश होने कहा गया था.

विधानसभा ने पूछा सवाल
विधानसभा ने राज कुमार आनंद से पूछा था कि पार्टी बदलकर चुनाव लड़ने के लिए आपको टर्मिनेट क्यों न कर दिया जाए. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के मुताबिक राज कुमार आनंद को एंटी डिफेक्शन लॉ का हवाला देते हुए डिसक्वालीफाई कर दिया गया है.

हाल ही में मंजूर किया गया है इस्तीफा
बता दें कि पिछले ही दिनों, दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद का इस्तीफा मंजूर किया गया था. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति को इसकी सिफारिश भी भेजी थी. इसको लेकर एलजी ऑफिस से बयान जारी किया गया था. बता दें कि 31 मई को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजकुमार आनंद के इस्तीफे को मंजूर करने की सिफारिश उपराज्यपाल को भेजी थी.

साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से बने थे विधायक
राजकुमार आनंद साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने थे. इससे पहले उनकी पत्नी वीना आनंद भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की जगह राजकुमार आनंद को कैबिनेट में शामिल किया गया था. बता दें बौद्ध सम्मेलन के एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई थी, जहां राजेंद्र पाल गौतम भी मौजूद थे, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था और राजेंद्र गौतम को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था.

बीएसपी में हो चुके हैं शामिल
दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद ने बीते 6 मई को बहुजन समाज पार्टी में एंट्री ले ली थी. साथ ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे. पूर्व आप नेता ने बीएसपी ज्वाइन करने के बाद कहा था कि मैं अपनी पार्टी में वापस आ गया हूं. राजकुमार आनंद ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थामने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था, मैं बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मुझे लगता है कि मैं अपनी पार्टी में वापस आ गया हूं

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...