10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभेल न्यूज़पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के तहत बाबूलाल गौर कॉलेज में अच्छी पहल

पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के तहत बाबूलाल गौर कॉलेज में अच्छी पहल

Published on

— कॉलेज परिसर में ही तैयार की वर्मी कम्पोस्ट खाद, की वितरित

भोपाल।

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में पर्यावरण संरक्षण पखवाड़े के अंतर्गत महाविद्यालय में ही तैयार की गई करीब पंद्रह बोरे वर्मी कम्पोस्ट खाद् का वितरण प्रारंभ किया गया। महाविद्यालय की वनस्पति उद्यान प्रभारी डा. शीला कुमार ने बताया कि गत एक वर्ष की बेस्ट प्रेक्टिस के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर मे एक गड्ढा खोद कर पत्तियां,केंचूए और गोबर आदि को डालकर यह खाद तैयार की गई है, जो अब उपलब्ध रहने तक छात्र—छात्राओं सहित महाविद्यालय परिवार को निःशुल्क वितरित की जा रही है।

प्राचार्य डा संजय जैन ने वनस्पति विभाग की इस बेस्ट प्रेक्टिस को एक रोजगारोन्मुखी अभिनव पहल बताया और कहा कि छात्र—छात्राएं पढ़ाई के साथ—साथ इस तरह के रचनात्मक कार्य से अपना करियर भी बना सकते हैं।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष वनस्पति डा.अनुराधा दुबे, आईक्यूएसी प्रभारी डा.कीर्ती श्रीवास्तव,प्रशासनिक अधिकारी डा अंजना अग्रवाल, मीडिया प्रभारी डा मीता बादल, प्रो.शालिनी तिवारी, डा निर्मला शुक्ला ने सभी उपस्थित विद्यार्थिंयों, शिक्षकों,कर्मचारियाें को निशुल्क वर्मी कम्पोस्ट खाद का वितरण किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए सदैव प्रतिबद्ध : गुप्ता

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन हरिद्वार। भारत सरकार की राजभाषा नीति के...

बीएचईएल में अत्याधुनिक मशीनों का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगी वृद्धि

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...