16 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा स्पीकर पर फंस गया है पेच? जेडीयू और टीडीपी की 'चाहत'को...

लोकसभा स्पीकर पर फंस गया है पेच? जेडीयू और टीडीपी की ‘चाहत’को देख विपक्ष बना रहा ये रणनीति

Published on

नई दिल्ली

देश में तीसरी बार मोदी सरकार तो बन गई है, लेकिन बीजेपी के सामने अभी भी कई चुनौतियां हैं। मोदी सरकार 3.0 में एनडीए गठबंधन के दलों के सांसदों को भी मंत्री बनाया गया है। वहीं अब पेच लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर फंसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार एनडीए के प्रमुख सहयोगी दल जेडीयू और टीडीपी दोनों की स्पीकर पद पर नजर है। वहीं बीजेपी स्पीकर पद को अपने ही पास रखना चाहती है। ऐसे में अब खबर है कि विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन भी लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता है, अगर उपाध्यक्ष का पद उन्हें नहीं दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, 18वीं लोकसभा के लिए 26 जून को नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, उम्मीदवारों को समर्थन देने वाले प्रस्तावों के लिए नामांकन एक दिन पहले दोपहर तक जमा किए जा सकते हैं।

कौन बन सकता है लोकसभा स्पीकर?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोकसभा स्पीकर पद की जेडीयू और टीडीपी की तरफ से मांग की गई है। हालांकि एक सीनियर नेता ने इन मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा, NDA के सहयोगी जेडीयू और टीडीपी ने लोकसभा अध्यक्ष का पद नहीं मांगा। इस मामले पर पहले आंतरिक रूप से विचार किया जाएगा और फिर सहयोगियों के साथ चर्चा कर सर्वसम्मति बनाई जाएगी। हालांकि जेडीयू और टीडीपी इस विषय पर एकमत नहीं दिख रहे हैं। जहां आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की TDP का कहना है कि एनडीए के सहयोगियों को एक सर्वसम्मत उम्मीदवार तय करना चाहिए, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू ने कहा है कि वे बीजेपी के निर्णय का समर्थन करेंगे।

जेडीयू के नेता केसी त्यागी ने कहा है कि उनकी पार्टी और टीडीपी दोनों हीं एनडीए का हिस्सा हैं और लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए बीजेपी द्वारा नामित उम्मीदवार का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, ‘स्पीकर हमेशा सत्तारूढ़ पार्टी का होता है क्योंकि उसके संख्या भी गठबंधन पार्टियों में सबसे ज्यादा होती है।

वहीं दूसरी ओर टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पत्ताभी राम कोम्मारेड्डी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि उम्मीदवार को NDA के सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से तय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘एनडीए के सहयोगी साथ बैठकर यह तय करेंगे कि हमारा स्पीकर के लिए उम्मीदवार कौन होगा। एक बार सर्वसम्मति बन जाने के बाद, हम उस उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे और सभी सहयोगी, जिसमें TDP भी शामिल है, उस उम्मीदवार का समर्थन करेंगे।

कैसे और कब होगा लोकसभा स्पीकर का चुनाव?
जानकारी के अनुसार, 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। इसी सत्र के दौरान सांसदों की शपथ और स्पीकर का चुनाव भी होगा। बीजेपी विपक्षी दलों से संपर्क करेगी, ताकि स्पीकर का चुनाव सर्वसम्मति से हो सके। अगर विपक्ष सरकार के प्रस्ताव पर सहमत होता है, तो चुनाव की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं अगर विपक्ष भी अपना उम्मीदवार खड़ा करता है, तो नए स्पीकर के लिए 26 जून को मतदान हो सकता है, और नए स्पीकर उसी दिन पदभार संभाल सकते हैं।बता दें कि मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में इंदौर से सांसद और बीजेपी नेता सुमित्रा महाजन लोकसभा स्पीकर थीं। वहीं दूसरे कार्यकाल में राजस्थान के कोटा से बीजेपी सांसद ओम बिरला को स्पीकर बनाया गया।

इस बार स्पीकर पद पर अड़चनें क्यों?
2014 और 2019 में बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत था। ऐसे में उन्हें अपना स्पीकर बनाने में कोई दिक्कत नहीं हुई थी। लेकिन इस बार बीजेपी अपने दम पर बहुमत से दूर है। ऐसे में जेडीयू और टीडीपी समेत एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनी है। अटकलें ये हैं कि टीडीपी और जेडीयू दोनों स्पीकर पद की मांग कर रहे हैं। अगर सहयोगियों की तरफ से इस पद को लेकर कोई सुझाव या मांगें आती हैं, तो बीजेपी एक नए फॉर्मूला पर विचार करेगी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...