16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की मुलाकात, बताई...

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की मुलाकात, बताई ये वजह

Published on

नई दिल्ली,

नई लोकसभा के पहले सत्र से एक सप्ताह पहले रविवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. रिजिजू ने कांग्रेस प्रमुख के 10, राजाजी मार्ग स्थित आवास पर खड़गे से मुलाकात की, उन्होंने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है.

पिछले सप्ताह मंत्रालय का कार्यभार संभालते हुए रिजिजू ने कहा था कि संख्या बल के आधार पर सरकार या विपक्ष को एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोई जरूरत नहीं है और उन्होंने जोर देकर कहा कि वह संसद के सुचारू कामकाज के लिए सभी तक पहुंचेंगे. केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स” पर लिखा, “राज्यसभा में अपोजिशन के नेता और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मेरी शिष्टाचार मुलाकात हुई. उन्होंने मेरे साथ अपने जीवन के कई मूल्यवान अनुभव साझा किए. हम सभी मिलकर देश के लिए काम करेंगे.”

लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को
18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होगा, जिसके दौरान निचले सदन के नए सदस्य शपथ लेंगे और अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी.सत्र का समापन 3 जुलाई को होगा. सत्र के पहले तीन दिनों में नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे और निचले सदन के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. केंद्रीय बजट पेश करने के लिए जुलाई के तीसरे सप्ताह में संसद के दोनों सदनों के फिर से बुलाने की उम्मीद है.

स्पीकर पद के लिए खींचतान जारी
उधर दूसरी ओर, पीएम मोदी की सरकार के गठन के बाद अब आखिरी स्टेप लोकसभा स्पीकर के पद का चयन होना है. लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए 26 जून को चुनाव होगा. लेकिन चुनाव से पहले अध्यक्ष पद के लिए खींचतान जैसी स्थिति है. रविवार को इसी के मद्देनजर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर NDA नेताओं की बैठक हुई है. उधर, कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि अगर उन्हें डिप्टी स्पीकर का पद मिलता है तो वह अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारेंगे. सूत्रों ने बताया कि अगर कांग्रेस को यह पद नहीं मिलता है तो वह स्पीकर पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार सकता है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...