13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्य'और भी गंभीर हो सकता था हादसा', कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन एक्सीडेंट पर...

‘और भी गंभीर हो सकता था हादसा’, कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन एक्सीडेंट पर ममता बनर्जी ने जताई चिंता

Published on

सिलीगुड़ी:

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे में घायल यात्रियों से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुलाकात की। सीएम ममता बनर्जी ने सिलीगुड़ी में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। घायलों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आशंका जताई कि कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसा बड़ा हो सकता था। ममता ने यह भी कहा कि राज्य प्रशासन आज सुबह से ही पूरे मामले पर नजर रखे हुए है और वह खुद इसकी निगरानी कर रही हैं। ममता ने यह भी कहा कि वह सुबह से ही उत्तर बंगाल जाने की कोशिश कर रही थीं हालांकि टिकट नहीं मिला।

दमदम एयरपोर्ट पर ममता ने क्या कहा?
ममता ने कहा कि अस्पताल पहुंचकर मैंने मरीजों से मुलाकात की है। हमने लोकल विधायक को कहा है कि आप घटनास्थल पर जाइए और जो भी करना है करिए। हम लोगों ने महज दो से तीन घंटे में पूरा रेस्क्यू कर लिया। इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को दमदम एयरपोर्ट पर कहा कि भारत सरकार को खबर तक नहीं लगी तभी से हमारा प्रशासन सक्रिय था। हम तुरंत घटनास्थल पर एंबुलेंस भेजते हैं। डॉक्टर भेजते हैं।

जब मैं रेल मंत्री थी, मैंने 2-3 बड़ी रेल दुर्घटनाएं देखीं। उसके बाद मैंने सुनिश्चित किया कि टक्कर रोधी उपकरण तैयार हो जिसके बाद ट्रेनों की टक्कर बंद हो गई थी। आज रेलवे में क्या हो रहा है, कोई नहीं जानता…रेल मंत्रालय में कई मुद्दे हैं। अलग से रेलवे बजट बंद कर दिया गया है और इस विभाग को अब पर्याप्त महत्व नहीं मिल रहा है…मैं रेलवे के बारे में सब जानती हूं, कुछ भी नया नहीं किया गया है।
ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश की व्यवस्था करते हैं। हम पूरा काम करते हैं। ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि वह सुबह से ही उत्तर बंगाल जाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन विमान नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ानों की इतनी दुर्दशा मुझे नहीं मालूम थी। सुबह 12:40 की फ्लाइट बुक है। फिर बीच में कोई उड़ान नहीं है लेकिन हमने फ्यूल चार्ज फ्री दिया। अब मैं सोचूंगी।

घायलों से मिलीं ममता
हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दुर्घटनास्थल पर नहीं जाएंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि वह इसके बजाय उत्तर बंगाल के एक मेडिकल कॉलेज में जाएंगी। टकराव रोधी उपकरण के बारे में बात करते हुए ममता ने कहा कि यह हर ट्रेन में लगाया गया था। अगर ड्राइवर को नींद आ जाए तो भी अलार्म बज जाएगा। अगर दोनों ट्रेनें करीब आईं तो वे इसे रोक देंगे। आज ममता बनर्जी को यह टिप्पणी करते हुए सुना गया कि रेलवे ‘संरक्षक विहीन’ हो गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज सुबह कंचनजंगा एक्सप्रेस दुर्घटना के मद्देनजर एक्स हैंडल पर पोस्ट किया था।

रेल मंत्री ने किया राहत का ऐलान
हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दस-दस लाख रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल यात्रियों को ढाई-ढाई लाख और मामूली रूप से घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है। दरअसल पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में सोमवार सुबह करीब नौ बजे एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी थी। यह हादसा रंगापानी स्टेशन के पास हुआ।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....