13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यमीरा रोड की दो सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी को लेकर बवाल,...

मीरा रोड की दो सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी को लेकर बवाल, गाली-गलौज के बाद भिड़े लोग

Published on

मुंबई

मुंबई की दो सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी को लेकर बवाल हो गया। दो रातों में दो सोसाइटी के अंदर हुए इस बवाल की वजह बकरे की कुर्बानी थी। यहां मुंबई से सटे मीरा रोड के जेपी इंफ्रा सोसाइटी और हिल गैलेक्सी में बकरे की कुर्बानी को लेकर बवाल हो गया। जेपी इंफ्रा सोसाइटी में पिछले साल भी बकरीद से पहले हंगामा हुआ था। वहीं, दूसरा हंगामा हिल गैलेक्सी में हुआ।

कैसे हुआ बवाल?
हुआ यूं कि मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में रविवार की रात हिल गैलेक्सी नाम की सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी को लेकर बवाल हो गया। दरअसल सोसाइटी में रहने वाले मुस्लिम परिवार की ओर से बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देने के लिए सोसाइटी में बकरा लेकर पहुंचे। इस पर उस शख्स को भरत मिस्त्री नाम के शख्स ने रोका और सोसाइटी में बकरे की कुर्बानी नहीं देने को कहा। इस पर दोनों में शुरू हुई कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। धीरे-धीरे दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग वहां जमा हो गए।

गाली-गलौज कर आपस में भिड़ गए लोग
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने बीच बचाव करने की कोशिश की। लेकिन बात नहीं बनी। हिंदू पक्ष का कहना था कि सोसाइटी में कुर्बानी की इजाजत नहीं है। लेकिन मुस्लिम पक्ष इसे सुनने को तैयार नहीं था। इसी बीच दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को गाली-गलौज करने लगे और आपस में भिड़ गए।

जेपी इंफ्रा सोसाइटी में भी हंगामा
हालात बिगड़ता देख पुलिस के डीसीपी स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने की कोशिश करने लगे। लेकिन विवाद बढ़ता गया और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों तरफ के लोगों को वहां से हटाया। इस मामले में पुलिस में हिंदू पक्ष की तरफ से शिकायत भी दी गई है। वहीं, 15 जून की रात मीरा रोड के ही जेपी इंफ्रा सोसाइटी में भी कुर्बानी के लिए बकरा लाने के मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

पिछले साल भी कुर्बानी को लेकर हुआ था बवाल
जेपी इंफ्रा सोसाइटी में पिछले साल भी बकरे की कुर्बानी को लेकर जमकर बवाल हुआ था। इस साल सोसाइटी के लोगों ने सिक्योरिटी कड़ी कर दी थी और सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ प्राइवेट बाउंसर भी हायर किए थे। लेकिन, पिछले साल कुर्बानी के लिए बकरे लाने के विवाद में मोहसिन शेख नाम के शख्स का इस साल भी विवाद हुआ।

चोरी से ऑटो में सोसाइटी में बकरा लाने की कोशिश
आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों ने जब मोहसिन शेख की गाड़ी को गेट पर रोका और चेक करना चाहा तो वो राजी नहीं हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि सैकड़ों सोसाइटी के लोग नीचे आ गए। वहीं चोरी से एक ऑटो में सोसाइटी में बकरा लाने की कोशिश का आरोप भी उस पर लगाया गया।

फिलहाल यहां स्थिति शांतिपूर्ण
ऑटो वाले से जब इस मामले में पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो डिलीवरी करने आया है। उसे पकड़ा जाता उसके पहले ही ड्राइवर ऑटो लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने यहां भी लोगों को घंटों समझाया और किसी तरह मामले को शांत किया। फिलहाल यहां स्थिति शांतिपूर्ण है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....