13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्य'रील को बैन कर दो...', नहीं आती थी ड्राइविंग, फिर भी Reels...

‘रील को बैन कर दो…’, नहीं आती थी ड्राइविंग, फिर भी Reels के चक्कर में चलाई गाड़ी, खाई में गिरकर मौत

Published on

रील बनाने का आजकल युवाओं को ऐसा चस्का लगा है कि वो खतरा मोल लेने से भी बाज नहीं आते हैं। आए दिन ऐसे खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर दिखते रहते हैं। लेकिन फिलहाल एक ऐसा वीडियो X पर वायरल हो रहा है जिसे देखते ही आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल ड्राइविंग नहीं आने के बावजूद एक लड़की गाड़ी चलाने की कोशिश कर रही थी और खाई में गिरकर उसकी मौत हो गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। X के हैंडल @Mumbaikhabar9 पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो में आपको साफ दिखेगा कि लड़की गाड़ी को पीछे की ओर लेकर जा रही है। रिवर्स में जाते-जाते अचानक कार की स्पीड बढ़ने लगती है जिससे लड़की गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाती है। लड़की की कार सहित खाई में गिरने से मौत हो गई।

ब्रेक की जगल एक्सीलेटर!
इसे शेयर करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है- चौ. संभाजी नगर निवासी 23 वर्षीय श्वेता सुरवासे, एलोरा गुफा के रास्ते में पड़ने वाली दत्त धाम मंदिर की पहाड़ी पर रील बनाने के लिए कार चला रही थी। लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई। ड्राइविंग नहीं आने के बाद भी वो सफेद टोयोटा इटियोस कार को रिवर्स करती नजर आ रही है, जबकि इस वीडियो को रिकॉर्ड कर रहा उनका दोस्त शिवराज मुले (25) डरकर चिल्ला रहा है। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे का है। अनुमान लगाया जा रहा है कि उसने ब्रेक की जगह शायद एक्सीलेटर दबा दिया।

शॉक्ड रह गए यूजर्स
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 30 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। ज्यादातर यूजर्स को इस वीडियो को देखकर हैरानी हो रही है। एक यूजर ने लिखा है- रील को बैन कर दो, अगली जेनरेशन बरबाद हो रही है।

रील बनाने वालों की कोई बाउंड्री नहीं
दूसरे यूजर ने लिखा है- ड्राइविंग कोई आसान काम नहीं है। ड्राइविंग सीट पर बैठकर हर पल चौंकन्ना रहना पड़ता है। तीसरे यूजर ने लिखा है- अभी क्या, देखना ये रील, यूट्यूब शॉर्ट्स सब जेनरेशन को खा जाएगा। कोई बाउंड्री नहीं है उनके लिए बस शूट करो अपलोड करो। बहरहाल, इस वीडियो को देखकर आप क्या कहना चाहेंगे? अपनी राय कमेंट करें।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....