13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यमिर्जापुर में किलर सेल्‍फी! तीन युवतियां गंगा में डूबीं, दो को किसी...

मिर्जापुर में किलर सेल्‍फी! तीन युवतियां गंगा में डूबीं, दो को किसी तरह बचा लिया, एक अभी भी लापता

Published on

मिर्जापुर

मिर्जापुर शहर कोतवाली के बरियाघाट में सोमवार को एकादशी के पर्व पर गंगा स्नान करने आईं तीन युवतियां सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में गिर गईं। इस दौरान घाट पर मौजूद एक युवक ने पानी में उतरकर दो युवतियों पूजा चौहान और रिंकी को बचा लिया गया। तीसरी युवती, अंशिका चौहान (19) पुत्री चंद्रिका चौहान गहरे पानी में डूब गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अंशिका की तलाश शुरू कराई, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। पुलिस ने मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के धीरूपुर गांव निवासी अंशिका अपनी दो बहनों के साथ एकादशी के पर्व पर गांव की महिलाओं के साथ गंगा स्नान करने आई थी। सभी महिलाएं बरियाघाट पर स्नान कर रही थीं, तभी अंशिका मोबाइल से बहनों के साथ बैरिकेडिंग पर बैठकर सेल्फी लेने लगी। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बैरिकेडिंग के उस पार गहरे पानी में गिर गई।

अंशिका को डूबता देख उसकी बड़ी बहन पूजा (22) और गांव की रिंकी (23) भी पानी में कूदकर उसे बचाने की कोशिश करने लगीं, लेकिन तीनों गहरे पानी में डूबने लगीं। शोर सुनकर घाट पर मौजूद संकट मोचन निवासी तैराक संजय प्रजापति ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूजा और रिंकी को बचा लिया, लेकिन अंशिका गहरे पानी में डूब गई।

शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्र ने बताया कि पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबी हुई युवती की तलाश कर रही है। बावजूद इसके, देर शाम तक अंशिका का कोई सुराग नहीं मिल पाया। एसडीआरएफ की टीम अभी भी अंशिका की तलाश में जुटी है, पर अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लग पाई है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....