13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यतब तो बदल गया था सियासी समीकरण, फिर नीतीश ने अशोक चौधरी...

तब तो बदल गया था सियासी समीकरण, फिर नीतीश ने अशोक चौधरी का सिर मंत्रियों से टकराया, क्या होगा?

Published on

पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर से आज चर्चा में हैं। दरअसल, नीतीश कुमार इन एक डेढ़ सालों में अपनी अजीब हरकतों की वजह से सुर्खियों में आ जा रहे हैं। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ। आज अनुग्रह नारायण सिंह की जयंती थी। इसे लेकर पटना में एक राजकीय कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह राजकीय कार्यक्रम बिहार विधानसभा में आयोजित था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा बिहार सरकार के तमाम मंत्री भी शामिल हुए थे। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया जिसे लेकर वह सुर्खियों में आ गए हैं।

सीएम नीतीश कुमार के मिलन करने का यही है तरीका!
जब आप लंबे समय बाद किसी से मिलते हैं तो अपनी खुशी का इजहार गले मिलकर करते हैं। मगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अंदाज कुछ अलग है।वह अपनी खुशी का इजहार अपने और दूसरे दल के मंत्रियों का सिर टकराकर करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे प्रिय मंत्री अशोक चौधरी हैं। जिन्हें लेकर उनका प्रेम अक्सर उजागर होता रहा है। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद किसी राजकीय कार्यक्रम में तमाम मंत्रियों और सहयोगियों का जुटान हुआ था। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी उत्साहित नजर आए। जिसका नतीजा यह हुआ कि उन्होंने अपने मंत्री अशोक चौधरी का सिर पड़कर पहले मंत्री प्रेम कुमार के सिर से टकराकर एक दूसरे का मिलाप करवाया। इसके बाद अशोक चौधरी का हाथ पड़कर बिहार के दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास ले गए। वहां भी दोनों का सिर टकराकर दोनों का टीका मिलवाया। मंत्री प्रेम कुमार और विजय कुमार सिन्हा दोनों ही भाजपा के नेता हैं। अशोक चौधरी जदयू के मंत्री हैं। माना जा रहा है लंबे समय के बाद मुलाकात से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इतने उत्साहित हुए कि उन्होंने अपने और बीजेपी के नेताओं का सिर आपस में टकराकर उनका भरत-मिलाप कराया।

पहली बार नहीं किया है ऐसा
ऐसा पहली बार नहीं है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू और बीजेपी के नेताओं के सिर आपस में टकराए हों। इससे पहले भी सीएम नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी के सिर से पटना के एक पत्रकार का सिर टकराकर उनका भी ‘भरत मिलाप’ कर चुके हैं। उस वक्त भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मिलन या मिलाप करने का यह तरीका सुर्खियों में रहा था। जिसके बाद बिहार के सियासी समीकरण में कई बदलाव देखने को मिला था। वहीं पास खड़े बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ऐसी हरकत पर मुस्कुरा रहे थे। इस मौके पर मंगल पांडे अशोक चौधरी और बीजेपी-जेडीयू के अन्य नेता भी मौजूद थे।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....