13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश में गर्मी से हाहाकार... तेज धूप और हीटवेव के चलते...

उत्तर प्रदेश में गर्मी से हाहाकार… तेज धूप और हीटवेव के चलते घरों में कैद हुए लोग

Published on

लखनऊ ,

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर जारी है. यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने UP में दो दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. लोगों को धूप और लू से बचने की सलाह दी गई है. गर्मी के चलते कई लोगों की जान जा चुकी है. लखनऊ में गोमती नगर जैसे एरिया में भी लोग हीटवेव की वजह से सड़कों पर नहीं निकल रहे हैं. गर्मी से राहत के लिए कुछ जगहों पर मीठा शरबत भी बांटा जा रहा है.

लखनऊ की सड़कों पर दोपहर में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है. भीषण गर्मी के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग ने 11 से 4 बजे तक रेड अलर्ट किया हुआ है और लोगों से अपील की गई है कि वो घरों अंदर ही रहें. मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक उत्तर प्रदेश में हीटवेव जारी रहेगी. एक हफ्ते तक रेड और येलो अलर्ट जारी रहेगा.

हीटवेव के चलते लोगों का घर से निकलना हुआ मुश्किल
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी और लू का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, बिहार और झारखंड में भी लू से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है. इसके अलावा असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और उप-हिमालय पश्चिम बंगाल में 18 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग ने एक हफ्ते तक रेड और येलो अलर्ट जारी किया
वहीं, दिल्ली में 20 जून से मौसम बदल सकता है और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. IMD के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....