17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यबिहार के अररिया में गिर गया पुल, करोड़ों की लागत से बकरा...

बिहार के अररिया में गिर गया पुल, करोड़ों की लागत से बकरा नदी पर बना रहा था ब्रिज

Published on

अररिया

बिहार में एक और पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर नदी में गिर गया। मामला अररिया जिले का है। यहां सिकटी के पड़रिया में बकरा नदी पर 12 करोड़ की लागत से पुल बन रहा था, जो आज नदी में समा गया। यह पुल अभी पूरा भी नहीं बना था और नदी में गिर गया। लोगों को सालों से इस पुल के बनने का इंतज़ार था। यह पुल सिखटी और कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ता।

स्थानीय बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल और सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने इस पुल को बनाने के लिए बहुत कोशिश की थी। पहले जब यह पुल बना था तो बाढ़ की वजह से नदी का किनारा दूर चला गया था। इसके बाद 12 करोड़ रुपये की लागत से नदी के किनारे तक पुल को बड़ा बनाने का काम शुरू हुआ। लेकिन विभाग के लोगों ने ध्यान नहीं दिया और ठेकेदार ने सही से काम नहीं किया। इस वजह से मंगलवार को पुल नदी में गिर गया।

बकरा नदी पर बन रहा था पुल
यह पुल बकरा नदी और कुर्साकाटा के बीच डोमरा बांध पर बन रहा था। कुछ दिन पहले ही विधायक विजय कुमार मंडल, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को अपने साथ लेकर पुल देखने गए थे। तब यह तय हुआ था कि बाढ़ से पहले पुल के दोनों तरफ नदी के किनारे को मजबूत करने का काम किया जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। न तो किनारे को मजबूत किया गया और न ही ठेकेदार ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

ठेकेदार रात में चोरी-छिपे पुल का निर्माण करता था: बीजेपी विधायक
बिहार बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा, ‘ठेकेदार रात में चोरी-छिपे पुल का निर्माण करता था। अगर पुल के खंभे सही से बनाए गए होते तो यह नदी में नहीं गिरता।’ उन्होंने ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार और कार्यपालक अभियंता के खिलाफ केस दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जाए।

पुल के निर्माण में की गई गड़बड़ी: पंचायत प्रमुख
सिकटी प्रखंड के कौआखों पंचायत के प्रमुख विकास कुमार यादव ने बताया, ‘पुल के निर्माण में गड़बड़ी की गई थी। इसलिए यह पुल बारिश से पहले भी गिर गया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इतने पैसे खर्च करके पुल बनाया जाता है और वह गिर जाता है। फिर भी किसी पर कार्रवाई नहीं होती। इससे ठेकेदारों और अधिकारियों के हौसले बुलंद हैं।’ उन्होंने अपने सभी गांव वालों की तरफ से मांग की है कि ठेकेदार और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....