17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीति'स्पीकर पद को लेकर हम PM मोदी के फैसले के साथ...', BJP...

‘स्पीकर पद को लेकर हम PM मोदी के फैसले के साथ…’, BJP ने किया संपर्क तो बोले सहयोगी दल

Published on

नई दिल्ली,

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर एनडीए के घटक दलों की बैठक चल रही है. इस बैठक में भाजपा के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे. इस बैठक में लोकसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी. बता दें कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है और 26 जून को स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुनाव होना है. बीजेपी ने स्पीकर पद के उम्मीदवार के नाम पर आम सहमति बनाने के लिए अपने एनडीए घटक दलों से संपर्क किया है और उनसे पूछा है कि कोई नाम या सुझाव हो तो बताएं.

एनडीए के घटक दलों ने अभी तक कोई नाम नहीं सुझाया है और फैसला बीजेपी पर छोड़ा है. उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी के फैसले के साथ हैं. राजनाथ सिंह को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल दलों के साथ-साथ विपक्षी दलों के बीच स्पीकर पद के चुनाव के लिए आम सहमति बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया गुट का कहना है कि यदि लोकसभा में डिप्टी स्पीकर का पद उन्हें नहीं दिया जाता है, तो वे स्पीकर पोस्ट के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा करेंगे.

राजस्थान के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिरला वर्तमान में लोकसभा के अध्यक्ष हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए गए प्रस्ताव के बाद, उन्हें जून 2019 में 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था. नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा है कि वह स्पीकर पोस्ट के लिए भाजपा की पसंद का समर्थन करेगी. बता दें कि जद (यू) और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा हैं. एनडीए को बहुमत के आंकड़े तक पहुंचाने में उन दोनों दलों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है.

इस बार के आम चुनावों में 240 सीटों के साथ बीजेपी बहुमत के आंकड़े से 32 सीटें पीछे रह गई. एनडीए में शामिल टीडीपी और जदयू ने क्रमशः 16 और 12 लोकसभा सीटें जीतीं. इस तरह एन. चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी सरकार के गठन में ‘किंगमेकर’ बनकर उभरे हैं. टीडीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पट्टाभि राम कोमारेड्डी ने कहा है कि लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का चयन एनडीए सहयोगियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. जेडीयू नेता केसी त्यागी ने संकेत दिया है कि उनकी पार्टी भाजपा द्वारा नामित उम्मीदवार का समर्थन करेगी.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...