17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeराजनीतिBJP ने स्वाति मालीवाल से जताई सहानुभूति, पूछा- विभव कुमार से आखिर...

BJP ने स्वाति मालीवाल से जताई सहानुभूति, पूछा- विभव कुमार से आखिर इतना क्यों डरते हैं AAP नेता

Published on

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने राहुल गांधी और शरद पवार को पत्र लिखकर उनसे मिलने के लिए समय मांगा है. इसे लेकर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने AAP नेतृत्व पर तीखा कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि स्वाति मालीवाल का पत्र इस बात का सबूत है कि अब उन्होंने अपनी पार्टी से न्याय की उम्मीद छोड़ दी है. आम आदमी पार्टी के नेताओं में विभव कुमार को लेकर इतना डर है कि स्वाति मालिवाल मामले में अब तक किसी ने एक शब्द नहीं बोला है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि जिस स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल रानी लक्ष्मी बाई और ना जाने किन-किन नामों से बुलाया करते थे, लेकिन संकट की घड़ी में पूरी पार्टी ने उन्हें अकेला छोड़ दिया है. दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से मुख्यमंत्री की उपस्थिति में उनके सहयोगी द्वारा सीएम आवास के अंदर एक महिला सांसद को बुलाकर बदसलूकी की गई, उस पर ना तो अरविंद केजरीवाल के किसी मंत्री ने और ना ही इंडी गठबंधन के नेताओं ने कुछ बोला.

बीजेपी ने कहा कि स्वाति मालीवाल को भी अब समझ आ गया है कि आम आदमी पार्टी महिला सम्मान की सिर्फ खोखली बातें करती है. शायद इसीलिए उन्होंने अब आम आदमी पार्टी से न्याय की उम्मीद भी छोड़ दी है. इसलिए अब वह इंडी गठबंधन के उन नेताओं से उम्मीद लगा रही हैं, जिन्होंने अब तक इस विषय पर एक शब्द नहीं बोला और इसलिए राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव से मिलने के लिए पत्र लिखा है.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों में भी स्वाति मालीवाल से सिर्फ इसलिए दूरी बनायी जा रही है जैसे मानो उन्होंने विभव कुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत करके बहुत बड़ा गुनाह किया है. वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल महिलाओं के सम्मान को लेकर झूठी और कोरी बयानबाजी करते हैं. सचदेवा ने कहा कि आज स्वाति मालिवाल द्वारा लिखा गया पत्र उनकी लाचारी बताता है.

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...