19.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeभेल न्यूज़सात दिन पहले निकल गई बीएचईएल के अफसरों की प्रमोशन लिस्ट

सात दिन पहले निकल गई बीएचईएल के अफसरों की प्रमोशन लिस्ट

Published on

— 52 बने महाप्रबंधक, 113 अपर महाप्रबंधक, 25 जून को जारी होना थी लिस्ट

भोपाल

इस बार भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने चौंकाने वाला काम किया है। जिन अफसरों की प्रमोशन लिस्ट 25 जून या उसके बाद जारी की जाती थी उसे सात दिन पहले ही बोर्ड का ठप्पा लगाकर जारी कर दिया। इस बात से बीएचईएल अफसर व कर्मचारी हैरान दिखाई दिए। सोमवार की देर रात तक दिल्ली में चली बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक के बाद यह प्रमोशन लिस्ट जारी की गई है।

मंगलवार की सुबह इस लिस्ट के जारी होते ही जहां कुछ अफसरों के चहरे पर खुशी दिखाई दी तो वहां कुछ बेहतर परफार्मेंस वाले अफसरों के चहरे पर साफ निराशा देखी गई। यूं तो कंपनी ने 52 महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों को प्रमोशन देकर नवाजा है, लेकिन उनमें से बीएचईएल भोपाल यूनिट से 5 अफसर ही प्रमोशन पाने में सफल हो पाए हैं। इनमें से 3 अफसरों का तबादला भोपाल यूनिट से बाहर कर दिया है। यूं तो कयास यह लगाए जा रहे थे कि इस यूनिट के बेहतर परफार्मेंस को देखते हुए कम से कम 7 अपर महाप्रबंधकों को महाप्रबंधक बनाया जाएगा।

फिलहाल कारपोरेट से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोपाल यूनिट से ए ओरंगाबादकर, हीरालाल भारानी, हेमराम पटेल, संजीव श्रीवास्तव, विवेक गुप्ता को अपर महाप्रबंधक से महाप्रबंधक पद पर प्रमोशन दिया है। इनमें से हीरालाल भारानी का ट्रांसपफर कॉरपोरेट ऑफिस एचएसई दिल्ली किया गया है। वहीं संजीव श्रीवास्तव को भी कारपोरेट ऑफिस इंटरनल आडिट और विवेक गुप्ता को एचईवीपी विशाखापटटनम भेजा गया है। अब इस यूनिट में प्रमोशन पाने वाले आशीष ओरंगाबादकर और हेमराम पटेल ही शेष बचे हैं। जिनका ट्रांसफर यूनिट से बाहर नहीं किया गया है। ऐसे में श्री ओरंगाबादकर वक्र्स इंजीनियरिंग विभाग का काम सौंपा जा सकता है। वैसे भी वह इस विभाग में एचओडी का काम देख रहे हैं। यहां के महाप्रबंधक अविनाश चंद्रा जनवरी—2025 में रिटायर होने वाले हैं और उनके पास एक अन्य विभाग का भी काम है।

रही बात नए महाप्रबंधक हेमराम पटेल की तो वह स्वीचगियर इंजीनियरिंग का काम देख रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस विभाग की कमान संभाले श्री उपाध्याय को कभी भी प्रमोशन देकर जीएमआई या ईडी बनाकर बाहर भेजा जा सकता है। ऐसे में श्री पटेल स्वीचगियर के मुखिया बनाए जा सकते हैं। यूं तो भोपाल यूनिट में महाप्रबंधकों की भरमार है। सिर्फ यहां के मुखिया किस महाप्रबंधक को किस तरह का काम ले सकते हैं यह सोचने का विषय है। इधर भोपाल यूनिट में काम कर चुके अपर महाप्रबंधक अजय सक्सेना को भी महाप्रबंधक बनाया गया है। वह चैन्नई में पावर सेक्टर में काम देखेंगे। उनका तबादला पावर सेक्टर में किया गया है।

यह भी बने सीनियर डीजीएम से एजीएम
सोमवार की देर रात दिल्ली कारपोरेट से जारी प्रमोशन लिस्ट में भोपाल यूनिट के सीनियर डीजीएम से एजीएम पद के लिए अनिल कुमार सिंह, अरशद अली, अशोक कुमार मेहोर, भूषण लाल वर्मा, हरिकरण पाटिल, जगदीश तनवानी, मनीष साहू, मुर्तुजा हुसैन नफीस, पीके झा, प्रशांत पाठक, आरके मिशैल, सुरेश कुमार मरकाम को प्रमोशन मिला है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बीएचईएल ने लगाया चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को बांटी पोषण सामग्री

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी...

बीएचईएल से 11 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी विदाई

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) भोपाल से शुक्रवार को 11 कर्मचारी अपनी...

बीएचईएल में बीते वित्त वर्ष की सफलता का जश्न, सामूहिक भोज के साथ नई ऊर्जा का संचार

झांसी। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार...