10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में बीते वित्त वर्ष की सफलता का जश्न, सामूहिक भोज के...

बीएचईएल में बीते वित्त वर्ष की सफलता का जश्न, सामूहिक भोज के साथ नई ऊर्जा का संचार

Published on

झांसी। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार और निर्बाध कार्य निष्पादन की उपलब्धि को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थान की कैंटीन में एक भव्य सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें इकाई प्रमुख रिजवान फैसल सिद्दीकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सहभागिता की संस्कृति को बढ़ावा देते हुए श्री सिद्दीकी ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों के साथ मिलकर भोजन किया, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने मुक्त कंठ से सराहना की। इस आयोजन का मूल उद्देश्य बीते वर्ष की चुनौतियों को पार करने में अपना अमूल्य योगदान देने वाले हर हाथ का आभार व्यक्त करना था।

समारोह को संबोधित करते हुए इकाई प्रमुख रिजवान फैसल सिद्दीकी ने पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि टीम भावना, दृढ़ संकल्प और कठोर परिश्रम के बल पर ही कठिन से कठिन लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सका है। उन्होंने विश्वास जताया कि यही एकजुटता भविष्य की चुनौतियों को भी आसान बनाएगी। आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के विनिर्माण लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे इसी संगठित भावना के साथ द्रुत गति से कार्य करें ताकि कंपनी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर सके।

इस सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित सहभोज में महाप्रबंधक केए राफे, नित्यानंद रमन, अंशुमन माथुर, मिलिंद कुलकर्णी, पीएस तयडे सहित सभी विभागाध्यक्षों, यूनियन व एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और समस्त संविदा कर्मचारियों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। यह कार्यक्रम बीएचईएल झांसी की गौरवशाली कार्य संस्कृति और आपसी विश्वास की मिसाल के रूप में संपन्न हुआ।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल से 11 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी विदाई

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) भोपाल से शुक्रवार को 11 कर्मचारी अपनी...

बीएचईएल में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई विदाई

भोपाल। भेल (बीएचईएल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक गरिमामय एवं सादे कार्यक्रम...

बीएचईएल की हैवू-बीएमएस यूनियन के नाम पर काटी जा रही हैं रसीदें, कोषाध्यक्ष ने जारी की चेतावनी

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल की प्रमुख श्रमिक यूनियन 'हेवू-भारतीय मजदूर संघ'...