7.1 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालखाद के लिए किसानों का संघर्ष, जमकर चले लात-घूंसे; कलेक्टर बोले- यूरिया...

खाद के लिए किसानों का संघर्ष, जमकर चले लात-घूंसे; कलेक्टर बोले- यूरिया की पर्याप्त व्यवस्था

Published on

गुना ,

मध्य प्रदेश के गुना में खाद की किल्लत बड़ा रूप लेने लगी है. खाद लेने के लिए किसान घंटो लंबी-लंबी कतारों में खड़े होने को मजबूर हैं. नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में खाद लेने पहुंचे किसानों के बीच हाथापाई हो गई. यूरिया के लिए घंटों लाइन में लगे हुए किसानों ने अपना आपा खो दिया. देखते ही देखते किसान एक दूसरे से भिड़ गए और विवाद में महिलाएं भी कूद पड़ीं.

गुना में DAP यूरिया कि पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाने से किसानों में रोष है. एक किसान को महज 5 बोरी यूरिया दिया जा रहा है. यूरिया पर्याप्त न होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मज़बूरन किसानों को ऊंचे दामों पर यूरिया खरीदना पड़ रहा है. खाद की कालाबाजारी करने वालों के वारे न्यारे हो रहे हैं. DAP यूरिया की दर 1340 रुपये तय की गई है. ब्लैक मार्केटिंग में कीमत बढ़ाकर 1700-2000 रुपये तक दिया जा रहा है. किसानों में कृषि उपसंचालक अशोक उपाध्याय के खिलाफ नाराजगी है.

खाद के लिए किसानों के बीच लड़ाई झगड़े हो रहे हैं. कृषि विभाग के पास खाद की किल्लत को दूर करने का कोई जवाब नहीं है.गुना के कलेक्टर सतेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में खाद की पर्याप्त व्यवस्था है. खाद की रेक भी आ रही है. DAP के स्थान पर किसानों को NPK का भी उपयोग करना चाहिए.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this