14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeभोपालडैम के गेट खोलते ही नजर आई डूबी हुई कार, गेट खोले...

डैम के गेट खोलते ही नजर आई डूबी हुई कार, गेट खोले तो मिले देवर और भाभी के कंकाल

Published on

मुरैना ,

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रिश्ते के देवर समेत एक विवाहित महिला के क्षत-विक्षत शव स्टॉप डैम में डूबी कार से बरामद होने से सनसनी फैल गई. स्टॉप डैम का जलस्तर कम होने के बाद एक गांव के निवासियों ने उनके कंकाल में तब्दील हो चुके शवों वाली कार देखी थी. सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया.

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान मिथलेश जाटव (30) और रिश्ते के देवर नीरज सखवार (34) के रूप में हुई है. मिथलेश और नीरज एक-दूसरे से प्यार करते थे और फरवरी में अपने घर से भाग गए थे. सिहोनिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौड़ ने बताया, गोपी गांव में क्वारी नदी पर बने स्टॉप डैम में मिली कार से दोनों के कंकाल बरामद किए गए. दरअसल, हर साल स्टॉप डैम को साफ करने के लिए उससे पानी छोड़ा जाता है.

जलस्तर कम होने के बाद मंगलवार दोपहर को जब स्टॉप डैम से पानी छोड़ा गया तो उसके बीच में एक कार देखी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जिन्होंने स्टॉप डैम के बीच में कार देखी. उन्होंने पाया कि बुरी तरह सड़ चुके शव एक पुरुष और एक महिला के थे.

जांच के दौरान पुलिस ने मृतकों की पतासाजी की. पता चला कि महिला मिथलेश मृतक नीरज सखवार की भाभी थी. उनके परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे और 6 फरवरी को घर से भाग गए थे.

इस साल फरवरी में मिथलेश के पति मुकेश सखवार ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी बाजार गई थी और फिर वहां से उसके चचेरे भाई नीरज के साथ भाग गई है. बीती 14 फरवरी को एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी, क्योंकि परिवार के सदस्य उनके लौटने की उम्मीद कर रहे थे.एक पुलिस अधिकारी ने कहा, पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच करेगी, जिसमें यह भी शामिल है कि कार कैसे और कब स्टॉप डैम में गिरी?

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this