8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा स्पीकर का चुनाव आम सहमति से हो तो बेहतर, किरेन रिजीजू...

लोकसभा स्पीकर का चुनाव आम सहमति से हो तो बेहतर, किरेन रिजीजू के बयान के मायने समझिए

Published on

नई दिल्ली

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव आम सहमति से होना हमेशा बेहतर होता है। उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब विपक्षी दल लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ने को लेकर उत्सुक नजर आ रहे हैं। संसदीय कार्य मंत्री से जब सवाल किया गया कि क्या लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में उन्होंने विपक्षी दलों से संपर्क किया है तो रिजीजू ने कहा, अगर आम सहमति हो तो यह हमेशा बेहतर होता है।

विपक्ष से बातचीत को लेकर क्या बोले रिजीजू?
उनका कहना था कि किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले एनडीए के सहयोगियों के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत से जुड़े सवाल पर रीजीजू ने कहा, ‘हम बहुत जल्द कदम उठाएंगे।’

सोमवार से शुरू हो रहा है संसद सत्र
नई यानी 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होगा और लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को होना है। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता डी पुरंदेश्वरी, राधा मोहन सिंह और भर्तृहरि महताब के नाम चर्चा में हैं। राजनीतिक हलकों के एक वर्ग का यह भी विचार है कि वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दूसरा कार्यकाल मिल सकता है।

लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ ने 234 सीटें जीतीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 293 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखी। 16 सीटों के साथ तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और 12 सीटों के साथ जनता दल (यू) भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी हैं। भाजपा ने 240 सीटें जीती हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...