9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालरिमझिम फुहारों के बीच किया सामूहिक योग, विण्ड एण्ड वेव्स में हुआ...

रिमझिम फुहारों के बीच किया सामूहिक योग, विण्ड एण्ड वेव्स में हुआ योग व जुम्बा सेशन का आयोजन

Published on

भोपाल

10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा आज निगम की इकाई विण्ड एण्ड वेव्स भोपाल में योग सत्र व ज़ुम्बा सेशन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विण्ड एण्ड वेव्स के सी डेक और डी डेक पर राजधानी वासियों और युवाओं ने रिमझिम बारिश के बीच बहुत उत्साह के साथ भाग लिया।

इस मौके पर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों,ने भी योग व ज़ुम्बा सत्र में पार्टिसिपेट कर सभी का उत्साहवर्धन किया। सुबह 6:30 बजे से प्रारंभ हुए इस योग सत्र में योगाचार्य विजयेता जैन ने योगाभ्यास कराया, वहीं सुबह 7:30 बजे से ज़ुम्बा सेशन में ने अलग अलग म्यूज़िक रिदम के साथ एक्सरसाइज करायी गई इस सेशन में भी खासी संख्या में राजधानीवासियों ने भी अधिक उत्साह दिखाया।

पर्यटन की प्रदेश में स्थित विभिन्न इकाईयों में योग सत्र का आयोजन
निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैया राजा ने बताया कि आज 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निगम की प्रदेश में स्थित विभिन्न इकाईयों में पर योग सत्र का आयोजन किया गया था, इन होटल्स और रिसोर्ट्स में स्टे (stay) करने वाले अतिथियों के साथ होटल रिसोर्ट्स के स्टॉफ ने भी बड़ी संख्या में योग सत्र में भाग लिया।

स्वयं और समाज के लिए योग की थीम पर योग दिवस
यहां बता दें कि 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 की थीम योग फॉर सेल्फ एण्ड सोसायटी है जिसका अर्थ है की *स्वयं और समाज के लिए योग* इस थीम का अर्थ है समाज के सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...