भोपाल।
एनईईटी परीक्षा में हुई धांधली को लेकर शुक्रवार को भोपाल कांग्रेस द्वारा रोशनपुरा चौराहे पर परिणाम रद्द कर दोबारा परीक्षा करवाने के लिए प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा की देश के 24 लाख युवाओं के साथ देश की सरकारों ने खिलवाड़ कर उनका भविष्य खराब किया है। प्रदर्शन में राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह, प्रभारी सीपी मित्तल, अरुण श्रीवास्तव पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, मुकेश नायक, जेपी धनोपिया, श्रमिक नेता दीपक गुप्ता के साथ सतीश कनोजिया एवं सैकड़ों गोविंदपुरा कांग्रेस जन शामिल हुए।
