17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालसिंधिया का कहने पर भागे-भागे पहुंचे मोहन यादव के मंत्री, अधिकारियों के...

सिंधिया का कहने पर भागे-भागे पहुंचे मोहन यादव के मंत्री, अधिकारियों के वेतन रोकने के दिए निर्देश,

Published on

अशोकनगर

मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि अभी भी प्रदेश के कई जिलों में हीट वेब चल रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अशोकनगर जिले में लगातार बिजली कटौती का मामला क्षेत्रीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंच गया है। सिंधिया ने इस मामले की जानकारी राज्य के ऊर्जा मंत्री को दी जिसके बाद आनन-फानन में मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अशोकनगर पहुंचे और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के क्षेत्र में थी समस्या
ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से परेशान लोगों की समस्या के निराकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया के एक निर्देश पर ऊर्जा मंत्री मीटिंग लेने के लिए दौड़े चले आए। मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले का है। जहां पिछले कई दिनों से शहर में घंटे तक बिजली कटौती हो रही थी। जिसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक के लिए अशोकनगर पहुंचे।

बंद कमरे में लगाई फटकार
उन्होंने क्षेत्र में हो रही अघोषित बिजली कटौती एवं अन्य समस्याओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं के फोन नहीं उठाएं की शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों की बंद कमरे में खूब फटकार लगाई। वहीं, शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकने की कार्रवाई के निर्देश दे दिए। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर बैठक थी। समीक्षा बैठक में जो कमियां थी ठीक करने के निर्देश दिए हैं और जो भी अधिकारी फोन नहीं उठाते उनका एक एग्रीमेंट डाउन करने का निर्देश दिया है।
Gwalior Stadium: पिताजी का सपना पूरा हुआ… मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्वालियर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिया बड़ा तोहफा

सिंधिया को लेकर किए गए सवाल पर तोमर ने कहा- उन्होंने मुझे स्पष्ट रूप से कहा कि प्रद्युम्न सिंह जी जाइए और लोगों की चिंता करिए इसी कारण से आज मैं यहां आया हूं। वहीं, ग्वालियर के मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता ने बताया कि जिले मे पदस्थ जेई एवं DGM की शिकायत प्राप्त हुई है जिनके वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की जाएगी। कहने पर भागे-भागे पहुंचे मोहन यादव के मंत्री, अधिकारियों के वेतन रोक

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...