17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल का निधन, विदेश मंत्री एस...

तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल का निधन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया दुख, कहा- विदेश सेवा के लिए बड़ी क्षति

Published on

अंकारा:

तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल का शुक्रवार को निधन हो गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बारे में जानकारी दी है। वीरेंद्र पॉल 1991 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी थे। विदेश मंत्रालय के एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा, ‘हम तुर्की में भारत के राजदूत वीरेंदर पॉल के असामयिक निधन पर दुखी हैं। एक समर्पित अधिकारी बताते हुए आगे कहा, उन्हें उनके असाधारण मानवीय गुणों और प्रभावशारी पेशेवर योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। विदेश मंत्रालय की टीम इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है।’ विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पॉल के निधन पर गहरा दुख जताते हुए विदेश सेवा के लिए बड़ी क्षति बताया है।

डॉ. जयशंकर ने एक्स पर लिखा, ‘तुर्की में हमारे राजदूत वीरेंद्र पॉल के निधन पर गहरा दुख हुआ। भारतीय विदेश सेवा के लिए यह एक बड़ी क्षति है। मैंने उनकी कई पोस्टिंग में उनके साथ मिलकर काम किया है। हमेशा उनकी प्रतिबद्धता और सेवा की प्रशंसा की है और उनके कई योगदानों को महत्व दिया है।’ अंकारा में भारत के राजदूत नियुक्त होने से पहले वह अफ्रीकी देश केन्या के उच्चायुक्त, सोमालिया में राजदूत समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे। उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत / उप स्थायी प्रतिनिधि (2016-2019) के रूप में कार्य किया था।

AIIMS दिल्ली से की थी पढ़ाई
अंकारा में भारत के राजदूत नियुक्त होने से पहले वह अफ्रीकी देश केन्या के उच्चायुक्त, सोमालिया में राजदूत समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके थे। उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत/उप स्थायी प्रतिनिधि (2016-2019), लंदन में भारत के उप उच्चायुक्त (2013-2016), वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास में मंत्री (प्रेस) (2010-2013), 2007-2010 के दौरान प्रधान मंत्री कार्यालय में निदेशक और 2003-2007 तक मास्को में भारतीय दूतावास में काउंसलर (राजनीतिक) के रूप में काम किया। उन्होंने अखिर भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली से मेडिकल की पढ़ाई की थी। वे पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी और रूसी भाषाओं के जानकार थे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...