10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यराजस्थान में बदमाशों के हौंसले बुलंद, हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर...

राजस्थान में बदमाशों के हौंसले बुलंद, हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर हुआ हमला,दो पुलिसकर्मी चोटिल

Published on

अलवर

शहर के वैशाली नगर थाना इलाके के गांव मन्नाका में शनिवार को बवाल मच गया। दरअसल, आज हिस्ट्रीशीटर बदमाश फिरोज खान को पकड़ने गई थी। इस दौरान यहां पुलिस पर हमला कर दिया गया। परिजनों और हिस्ट्रीशीटर बदमाश फिरोज खान ने हमला कर दिया और उसके बाद पथराव कर दिया। घटना के बाद बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इस घटनाक्रम में हुए पथराव से दो पुलिसकर्मियों को चोट आई है। पुलिस की गाड़ियों के शीशे भी फुट गए हैं।

पुलिस ने बताया कैसे हुआ हमला
इसके बाद अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और आधा दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में सर्च ऑपरेशन जारी है। एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया मुखबीर जरिए सूचना मिली थी कि कई थानों से वांछित अपराधी और एनईबी थाने का हिस्ट्रीशीटर फिरोज खान मौके पर मौजूद है। इस सूचना पर थाने से गाड़ी रवाना की गई । लेकिन आरोपी फिरोज के परिजनों ने वहां पर पुलिस पर पथराव कर दिया। आरोपी फिरोज को पुलिस ने पकड़ लिया था। तभी महिलाओं और परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया।

मौके से फरार हुआ आरोपी
पुलिस के साथ खींचतान के दौरान परिजनों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिससे आरोपी फिरोज को मौके से भागने का मौका मिल गया। वह मौके से फरार हो गया ।पुलिस ने इस मामले में मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया ।एडिशनल एसपी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस घटना में थाने के दो कांस्टेबल पर भी थोड़ी चोटे आई, जिनको अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भिजवाया गया। यहां उनका प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। पुलिस का कहना है इस पूरी घटना में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this