10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यपुलिस और HMDA अधिकारियों पर पथराव, अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान 1...

पुलिस और HMDA अधिकारियों पर पथराव, अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान 1 अधिकारी घायल

Published on

हैदराबाद,

हैदराबाद के मियापुर इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान लोगों के एक समूह ने पुलिस और एचएमडीए अधिकारियों पर पथराव किया. पथराव में हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एचएमडीए) के एक साइट अधिकारी को चोटें आईं. आनन-फानन में उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शनिवार को अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और मांग करने लगे कि सरकार उन्हें यह जमीन आवंटित करें. वहां के लोग इस पर झोपड़ी समेत कुछ अस्थायी संरचनाएं भी खड़ी कर ली थीं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार ने एचएमडीए को जमीन आवंटित की थी, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर अतिक्रमण करने की कोशिश की.

‘पुलिस और एचएमडीए अधिकारियों पर पथराव’
इसके बाद अधिकारी पुलिस के साथ जमीन खाली कराने वहां गए. उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने वालों से कहा गया कि यह सरकारी जमीन है और उन्हें इसे खाली करने के लिए कहा गया. मगर, उनमें से कुछ ने पुलिस और एचएमडीए अधिकारियों पर पथराव किया. इसमें एक अधिकारी घायल हो गया. इसके बाद पुलिस ने लोगों को जमीन से खदेड़ दिया.

‘लाइव मर्डर का वीडियो वायरल’
वहीं, 14 जून को हैदराबाद से लाइव मर्डर का हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ था, जहां कुछ बदमाशों ने बीच सड़क चाकू, पत्थर और डंडों से वार कर युवक की बेहरमी से हत्या कर दी और फरार हो गया था. मृतक की पहचान 24 साल के अब्दुल कुद्दूस के तौर पर हुई थी. इस घटना को अंजाम पांच आरोपियों ने दिया. पुलिस ने बताया कि तीन बदमाशों की पहचान कर ली गई है. जल्द से जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this