10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलमुश्किल में थी टीम इंडिया, गिर चुके थे चार विकेट, फिर हार्दिक...

मुश्किल में थी टीम इंडिया, गिर चुके थे चार विकेट, फिर हार्दिक और दुबे ने बांग्लादेश का सपना तोड़ा दिया

Published on

एंटीगा

भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का मुकाबला जीत लिया है। रोहित शर्मा की टीम ने मैच को 50 रनों से अपने नाम किया। सुपर 8 में भारत ने अभी तक दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। बांग्लादेश ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप में काफी परेशान किया है। भारत को जीत तो मिली है लेकिन यह आसान नहीं रही है। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि बैटिंग के समय जरूरत भारतीय टीम एक समय मुश्किल में नजर आ रही थी।

108 रन पर गिर गए थे चार विकेट
भारतीय टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई थी। जब रोहित आउट हुए तो भारत रन रेट करीब 10 का था। लेकिन फिर बांग्लादेश ने वापसी की। विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव एक ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत ने हाथ खोले लेकिन रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में उनका विकेट भी गिर गया। 12वें ओवर में भारत का स्कोर 4 विकेट पर 108 रन हो गया। इसके बाद सिर्फ ऑलराउंडर बचे थे और यहां से एक विकेट गिरने पर बांग्लादेश का शिकंजा कस सकता था।

हार्दिक और दुबे की साझेदारी टर्निंग पॉइंट
ऋषभ पंत के आउट होने के बाद शिवम दुबे का साथ निभाने हार्दिक पंड्या क्रीज पर उतरे। इसके बाद अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा का ही नंबर था। लेकिन हार्दिक और दुबे टिक गए। 13वें और 14वें ओवर में भारत ने 10 ही रन बनाए। पिच पर नजर जमने के बाद दोनों ने हाथ खोलने शुरू किए। 15वें ओवर में दोनों ने 14 तो 16वें में 12 रन बनाए। 17वें ओवर में 9 रन बनाए। 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट होने से पहले शिवम दुबे ने एक छक्का मारा था।

34 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी
हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे के बीच 34 गेंदों पर 53 रनों की साझेदारी हुई। दुबे इसमें 31 रनों का योगदान दिया तो हार्दिक ने 20 रन बनाए। इसी साझेदारी की वजह से भारतीय टीम 190 का स्कोर पार कर पाई। हार्दिक पंड्या अंत तक नाबाद रहे और 27 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली। दुबे ने 24 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। भारत ने पहले खेलते हुए 196 रन बनाए। बांग्लादेश ने 146 रन बनाए।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...