15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यबजरी कारोबारी पर CBI रेड हुई तो गरजे हनुमान बेनीवाल, जानें क्यों...

बजरी कारोबारी पर CBI रेड हुई तो गरजे हनुमान बेनीवाल, जानें क्यों उठी नार्को टेस्ट की मांग

Published on

जयपुर

शनिवार 22 जून को सीबीआई ने बजरी कारोबारी के टोंक सहित अन्य कई शहरों में स्थित ठिकानों पर छापा मारा। सीबीआई की कार्रवाई के दौरान राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सांसद हनुमान बेनीवाल ने बजरी कारोबारियों पर जमकर गुस्सा निकाला। बेनीवाल ने कहा कि सीबीआई केवल कागजी कार्रवाई नहीं करके धरातल पर कार्रवाई करे। बेनीवाल ने सीबीआई के अधिकारियों से मांग की कि वे बजरी माफियाओं को गिरफ्तार करें। साथ ही उनका साथ देने वाले नेताओं और अफसरों को भी गिरफ्तार करे। इन सभी का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग की है। नार्को टेस्ट से ही खुलासा हो पाएगा कि कौन कौन नेता और अफसर मिलीभगत में शामिल हैं।

नामजद मुकदमे फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि राजस्थान में बजरी माफियाओं का आतंक है। एमआरएस ग्रुप का नाम लेकर बेनीवाल ने कहा कि इस ग्रुप ने पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान सांठगांठ करके खूब मनमर्जी की। इस माफिया ने राजस्थान में 12 लोगों की हत्याएं करवा दी। एक एफआईआर में तो एमआरएस ग्रुप के मालिक का नाम आरोपी के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद भी पुलिस ने बुलाकर पूछताछ तक नहीं की। बेनीवाल ने प्रदेश के सीएम भजनलाल शर्मा से मांग की कि वे पीड़ित परिवारों का साथ दें, उनके साथ न्याय करे और हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द जेल की सलाखों के पीछे डालें।

एमआरएस ग्रुप ने करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया!
हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया कि एमआरएस ग्रुप के मालिक ने नेताओं और अफसरों से सांठगांठ करके प्रदेश में भयंकर भ्रष्टाचार किया। पूर्व की सरकारों के साथ इस माफिया की हमेशा साठगांठ रही। प्रदेश में एक तरह से समानांतर सरकार चलाकर अरबों रुपए के राजस्व को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि नेताओं और अफसरों के साठगांठ होने के कारण ही इस बजरी माफिया पर कभी कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। कुछ महीनों पहले भी ईडी की रेड पड़ी थी लेकिन वह भी ठंडे बस्ते में चली गई। उन्होंने कहा कि सीबीआई हो या ईडी, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आरएलपी हमेशा उठाती रही है आवाज
बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश के बजरी माफियाओं के खिलाफ राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हमेशा आवाज उठाती रही है। पूर्ववर्ती सरकार के दौरान आरएलपी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में रैलियां निकाली थी। सरकार को आगाह किया था कि बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई करे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इन माफियाओं के कारण ही बजरी के दाम कई गुणा बढ़ गए हैं। लोगों के लिए बजरी खरीदना तक मुश्किल हो गया है। सीबीआई को अब बजरी माफियाओं के साथ मिलीभगत करने वाले नेताओं और अधिकारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करना चाहिए।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this