15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यJ-K के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने LOC...

J-K के उरी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने LOC पर दो आतंकियों को किया ढेर

Published on

श्रीनगर,

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में चल रहे घुसपैठ विरोधी अभियान के दौरान रविवार को सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों के शव, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए. इलाके में ऑपरेशन अभी जारी है. नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा बलों ने सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों के एक समूह को चुनौती दी थी और उन्हें निशाना बनाकर गोलीबारी की थी. जिन दो आतंकियों के शव आज बरामद हुए हैं, वे कल के ऑपरेशन के दौरान मारे गए थे.

अधिकारियों ने कहा कि सेना के जवानों ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर के उरी सेक्टर के गोहालन इलाके में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी. चुनौती दिए जाने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सेना को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. दोनों तरफ से कुछ देर तक गोलीबारी हुई जो अब बंद हो गई है. इस ऑपरेशन में दो आतंकवादी मारे गए, लेकिन उनके शव तुरंत बरामद नहीं किए जा सके, क्योंकि यह इलाका एलओसी के करीब था.

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के सोपोर में 19 जून को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस एनकाउंटर में भी 2 आतंकी मारे गए थे. गत 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों को लेकर वैष्णो देवी जारी एक बस पर घात लगाकर हमला किया था. ड्राइवर को गोली लगने के कारण बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी. इस आतंकी हमले में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 30 से अधिक घायल हुए थे.

इसके बाद दो दिनों के अंदर जम्मू रीजन में सिलसिलेवार कई आतंकी हमले हुए. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस सिलसिले में गत दिनों अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया था. उन्होंने अधिकारियों को आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया था. सुरक्षा बल पूरे जम्मू-कश्मीर में एंटी टेरर ऑपरेशन चला रहे हैं. पिछले दो हफ्ते में अलग-अलग मुठभेड़ों में आधा दर्जन से अधिक आतंकी मारे जा चुके हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this