18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यसड़क पर दो आवार पशुओं की लड़ाई में चली गई शख्स की...

सड़क पर दो आवार पशुओं की लड़ाई में चली गई शख्स की जान, VIDEO कर देगा हैरान

Published on

तिरुनेलवेली,

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली दो आवारों गायों की लड़ाई में एक शख्स की बीच सड़क पर मौत हो गई. ये हैरान करने वाली घटना शहर वन्नारपेट के पास हुई जहां दो पशुओं की लड़ाई में 58 साल के एक शख्स बस की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई.

58 साल के इस मृत शख्स का नाम वेलायुधराज है जो कोर्ट कर्मचारी थे. वो वेलायुधराज मजिस्ट्रेट कोर्ट में काम करते थे और बाइक से अपने दफ्तर जा रहे थे. घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें आप साफ देख सकते हैं दो आवारा गायें सड़क पर लड़ रही हैं. इसी दौरान वेलायुधराज वहां से अपनी बाइक से गुजर रहे थे और एक गाय ने उन्हें धक्का मार दिया.

जानवर से धक्का लगते ही वेलायुधराज बीच सड़क पर बाइक से नीचे गिर गए और पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गए. बस ड्राइवर ने जब तक ब्रेक लगाया तब तक वो कुचले जा चुके थे और उनकी मौत हो गई.

जिस बस के नीचे आने से उनकी मौत हुई वो सरकारी बस थी. इस दिल दहला देने वाले हादसे का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है. बता दें कि यह पहला मामला नहीं हैं. इससे पहले भी आवारा पशुओं की वजह से सड़क पर कई लोगों की मौत हो चुकी है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this