18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यशराब पी, खाना खाया, पैसे मांगे तो होटल मालिक और उसके पार्टनर...

शराब पी, खाना खाया, पैसे मांगे तो होटल मालिक और उसके पार्टनर की गोली मारकर हत्या

Published on

कोडरमा,

झारखंड के कोडरमा में होटल संचालक और उसके पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई. वारदात के बारे में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.जानकारी के अनुसार, यह मामला कोडरमा थाना क्षेत्र के बागीटांड के पास शांति मोटल रेस्टोरेंट का है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय 5 बजे एक कार से चार युवक शांति मोटल रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए पहुंचे थे. उन युवकों ने शराब भी पी थी.

खाने-पीने के बाद जब होटल का बिल आया तो पैसों के भुगतान को लेकर होटल संचालक के साथ युवकों की कहासुनी होने लगी. काफी देर तक बहस के बाद मामला रफादफा हो गया.इसके बाद चारों युवक वहां से चले गए. रात के तकरीबन 8:30 बजे तीनों युवक होटल में फिर आ गए और दनादन फायरिंग करने लगे. इस दौरान होटल संचालक राजन और उसके पार्टनर नसीम को गोली लग गई. गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी बिहार के बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है. घटना के बाद काफी देर तक रांची-पटना मुख्य मार्ग पर जाम लगा रहा. लोगों का कहना है कि होटल के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसके आधार पर फायरिंग करने वालों की पहचान की जा सकती है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this