19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलअफगानिस्तान की जीत से बदल गए भारत के ग्रुप के समीकरण, अब...

अफगानिस्तान की जीत से बदल गए भारत के ग्रुप के समीकरण, अब भी सेमी की रेस में चारों टीम

Published on

नई दिल्ली,

अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया. 23 जून (रविवार) को किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 149 रन बनाने थे, लेकिन उसकी पूरी टीम 19.5 ओवर्स में 127 रनों पर ही सिमट गई.

दिलचस्प हुआ ग्रुप-1 का समीकरण
अफगानिस्तान की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के चलते सुपर 8 में ग्रुप-1 का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. इस ग्रुप से चारों टीमें अब भी सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई हैं. हालांकि दो ही टीमों को इस ग्रुप से सेमी में जाने का मौका मिलेगा. यदि ऑस्ट्रेलिया अफगानिस्तान को हरा देता है, तो भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही सेमीफाइनल में पहुंच जाता. मगर ऐसा नहीं हो सका. अफगानिस्तान की जीत के चलते बांग्लादेश को भी थोड़ी संजीवनी मिली है.

भारत: टीम इंडिया के लिए समीकरण काफी सरल है. यदि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार से उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बशर्ते कि यह बड़े अंतर से न हो. भारत का नेट रनरेट फिलहाल +2.425 है. अगर उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ी हार मिलती है और अफगानिस्तान बांग्लादेश से जीत जाता है, तो ही उसके बाहर होने की संभावना बनेगी. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान नेट रनरेट के आधार पर भारत से आगे निकल सकते हैं.

ऑस्ट्रेलिया: अफगानिस्तान से हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय मुश्किल में फंसी हुई है. अब उसे 24 जून को सेंट लूसिया में होने वाले मुकाबले में भारत को हराना होगा. उसे बांग्लादेश से भी मदद की जरूरत होगी और उम्मीद करनी होगी कि बांग्लादेश अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को हरा दे. ऑस्ट्रेलिया का मौजूदा नेट रन-रेट +0.223 है. अगर वह भारत से हार भी जाता है तो उसे बांग्लादेश के सहारे की जरूरत होगी. तब बांग्लादेश यदि अफगानिस्तान को हरा देगा तो तीन टीमों के दो-दो अंक होंगे और नेट रनरेट के आधार पर फैसला होगा.

अफगानिस्तान: अफगान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश को हराना होगा. साथ ही भारत से भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत की उम्मीद करनी होगी. अगर अफगानिस्तान बांग्लादेश से हार जाता है, तो यह उम्मीद करनी होगी कि ऑस्ट्रेलिया भारत से बड़े अंतर से हार जाए. अफगानिस्तान का नेट रनरेट फिलहाल -0.650 है. अगर ऑस्ट्रेलिया जीत जाता है, तो अफगानिस्तान बांग्लादेश के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी.

बांग्लादेश: बांग्लादेश को क्वालिफाई करने के लिए चमत्कार की जरूरत है. हालांकि तकनीकी तौर पर वो अभी भी रेस में है. बांग्लादेश को अफगानिस्तान के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. साथ ही ये उम्मीद करनी होगी कि भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को भी हरा दे. बांग्लादेश अब भारत से किसी भी हाल में आगे नहीं निकल सकता. बांग्लादेश का नेट रनरेट फिलहाल -2.489 है.

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में 4-4 टीमों के दो ग्रुप हैं. इन दोनों ग्रुपों से ही टॉप पर रहने पर 2-2 टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी. ग्रुप-1 में भारत के अलावा बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है. वहीं ग्रुप-2 में वेस्टइंडीज, यूएसए, साउथ अफ्रीका और गत चैम्पियन इंग्लैंड को रखा गया है.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...