19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यइंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा यूपी विधानसभा उप चुनाव, सीट शेयरिंग पर जल्द...

इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा यूपी विधानसभा उप चुनाव, सीट शेयरिंग पर जल्द फैसला, इटावा में बोले शिवपाल यादव

Published on

इटावा:

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव रविवार को उत्तर प्रदेश के इटावा पहुंचे। जहां तमाम मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी राय रखी। मीडियाकर्मियों से मुखातिब होते हुए उप चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है और जब भी घोषणा होगी, तो इंडिया गठबंधन और समाजवादी पार्टी मिलकर चुनाव लड़ेगी और सभी सीट जीतेगी।

उप चुनाव में सीट शेयरिंग पर उन्होंने कहा कि जल्द ही हम लोग इस मुद्दे पर आम सहमति बना लेंगे। पहले चुनाव का ऐलान होने दीजिए। करहल सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि जहां तक इस सीट से प्रत्याशी का सवाल है, तो ये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तय करेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बहुत जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष इसकी घोषणा कर देंगे। किसको कहां से चुनाव लड़ाना है, यह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अधिकार क्षेत्र का विषय है।

भाजपा सरकार में सभी का पर्चा लीक हुआ
नीट पेपर लीक को लेकर उन्होंने कहा कि नीट के अलावा जितनी भी परीक्षाएं हुई हैं, भाजपा के शासनकाल में सभी का पर्चा लीक हुआ है। जांच करने में देरी हो गई है। अगर पेपर लीक हुआ है, तो पहले ही जांच कराकर दंडित किया जाना चाहिए था। यूपी की जिम्मेदारी संभालने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, वह काम करेगा। पार्टी के सभी नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि मिलकर काम करेंगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this