19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यनिजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के लिए पूछा, तो दिलावर ने जता...

निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के लिए पूछा, तो दिलावर ने जता दी ‘हमदर्दी’ राजस्थान के शिक्षा मंत्री फिर चर्चा में

Published on

जयपु

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर अपने विवादित बयानों के कारण इन दोनों सियासत की काफी सुर्खियों में है। आदिवासियों पर विवादित टिप्पणी करने के बाद उनका जमकर विरोध हो रहा है। इस बीच एक बार फिर मंत्री दिलावर निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी के सवाल पर उल्टा निजी स्कूलों की तारीफों के कसीदे पढ़कर बड़ा अजीब गरीब बयान दे डाला है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। शिक्षा मंत्री के प्राइवेट स्कूलों की पैरवी करने का यह बयान अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

97 फीसदी स्कूल प्रबंधकों का घर चलाना तक मुश्किल: दिलावर
इस शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने निजी स्कूलों में हो रही फीस बढ़ोतरी के सवाल पर आम जनता की पैरवी करने के बजाय निजी स्कूलों की पैरवी कर दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 97 फीसदी निजी स्कूल कम संसाधनों और फीस में बच्चों को पढ़ाकर सेवा का कार्य करते हुए समाज और सरकार की मदद कर रहे हैं। 97 फीसदी स्कूल के प्रबंधकों को अपना घर चलाना तक मुश्किल हो रहा हैं। दिलावर ने कहा कि महज 3 फीसदी स्कूल ज्यादा फीस वसूल रहे हैं, जिन्हें भी समझाने का प्रयास किया जाएगा और नहीं मानने पर कानून का रास्ता अपनाया जाएगा।

आदिवासियों पर विवादित बयान देने पर भी हुआ था विरोध
इससे पहले मंत्री दिलावर आदिवासियों पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने आदिवासियों को हिंदू नहीं मानने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यदि आदिवासी हिंदू नहीं हैं, तो उनका डीएनए टेस्ट करवा लेंगे और उनकी वंशावली की भी जांच करवा लेंगे। दिलावर के इस बयान के बाद सियासत में काफी बवाल मचा। बांसवाड़ा के सांसद राजकुमार रोत और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दिलावर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसके बाद बढ़ते विरोध को देखते हुए दिलावर ने बैकफुट पर आ गए। उन्होंने यू टर्न लेते हुए आदिवासी समाज की तारीफ करते हुए कहा कि आदिवासी समाज के लोग श्रेष्ठतम हैं। यह पर्यावरण के सबसे बड़े रक्षक है। इन्हीं की वजह से हमें प्राण वायु मिलती हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this