19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यदेखो मेरे का कलर ऐसा, तुम्हारा कैसा है... स्कूल टीचर छात्राओं को...

देखो मेरे का कलर ऐसा, तुम्हारा कैसा है… स्कूल टीचर छात्राओं को प्राइवेट पार्ट दिखाकर करता है गंदी हरकत

Published on

मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में टीचर और छात्रों के रिश्ते को शर्मसार करती सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां प्राथमिक स्कूल के एक शिक्षक को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अपराध के मामले में गिरफ्तार किया गया है। हिमाचल पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी टीचर छात्राओं को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर उनसे भी अपना निजी अंग दिखाने के लिए कहता था। इस पर छात्राओं ने मामले की शिकायत घरवालों से की।

पुलिस ने दर्ज किया केस
जोगिंदरनगर उपमंडल के लड़बडोल क्षेत्र में स्थित स्कूल की चार छात्राओं की शिकायत के बाद शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस की एक टीम ने चारों पीड़िताओं से मुलाकात की और जोगिंदरनगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा
आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जोगिंदरनगर थाना प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि आरोपी को सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा।

छात्राओं को दिखाता था अपना प्राइवेट पार्ट
छात्राओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी शिक्षक लड़कियों से अपने निजी अंग दिखाने के लिए कहता था और उन्हें अपना निजी अंग भी दिखाता था। चार पीड़िताओं में से दो प्राथमिक विद्यालय की छात्राएं हैं जबकि दो कक्षा छह की छात्राएं हैं।

उच्चस्तरीय जांच की मांग
जांच के दौरान पुलिस ने अन्य छात्राओं और उनके अभिभावकों से भी मुलाकात की। अखिल भारतीय जनबाड़ी महिला समिति की जोगिंदरनगर इकाई ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की और आरोप लगाया कि राज्य में इस तरह के अपराध बढ़ रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this