10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्य'मुख्य आरोपी का बिहार के डिप्टी CM से क्या रिश्ता?', NEET पेपर...

‘मुख्य आरोपी का बिहार के डिप्टी CM से क्या रिश्ता?’, NEET पेपर लीक को लेकर सम्राट चौधरी पर RJD का हमला

Published on

नई दिल्ली,

पिछले कुछ दिनों NEET पेपर लीक से जुड़ा मामला सुर्खियों में है. इन मामलों के तार 6 राज्यों से जुड़ते दिख रहे हैं. इस बीच NEET UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की एंट्री हो गई है. वहीं, दूसरी तरफ सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी हो गया है. राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर आरोप लगाते हुए कुछ सवाल खड़े किए हैं.

‘सम्राट चौधरी ने क्यों डिलीट की तस्वीरें…’
आरजेडी के सोशल मीडिया हैंडल पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि NEET पेपर लीक के दूसरे मुख्य आरोपी अमित आनंद का बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से क्या रिश्ता है? क्या सम्राट चौधरी ने अमित आनंद को पेपर लीक करने/कराने के असाधारण कार्य के कारण ही अवॉर्ड देकर सम्मानित किया था? सम्राट चौधरी ने अमित आनंद के साथ अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया से डिलीट क्यों किया?

पोस्ट में आगे कहा गया कि अमित आनंद का बीजेपी सांसद और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल से क्या रिश्ता है? अमित आनंद संजय जायसवाल का कार्यालय संभालता है. अमित आनंद की इस विशेष उपलब्धि को उसके कॉलेज ने अपनी वेबसाइट पर दर्शा रखा है.

पार्टी के द्वारा किए गए पोस्ट में आगे कहा गया है कि संजय जायसवाल और सम्राट चौधरी पेपर लीक के सरगना अमित आनंद के साथ अपने रिश्तों को स्पष्ट करें. क्या अमित आनंद जेडीयू उपाध्यक्ष का सुपुत्र नहीं है? सत्ता संरक्षण में उसने इतने पेपर लीक किए और कराए लेकिन तभी उसे कभी सजा नहीं मिली?

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this