22.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेलभारत के खिलाफ मिचेल मार्श ने जीता टॉस, बॉलिंग चुनकर अपने पैर...

भारत के खिलाफ मिचेल मार्श ने जीता टॉस, बॉलिंग चुनकर अपने पैर पर मार ली कुल्हाड़ी

Published on

ग्रॉस आइसलेट:

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले के लिए टॉस हो चुका है। सेंट लूसिया के ग्रॉस आइसलेट में टॉस का सिक्का ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में उछला। भारत के खिलाफ करो या मरो के मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने मिचेल मार्श ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ग्रॉस आइसलेट में हो रही लगातार बारिश के कारण यह पहले से उम्मीद की जा रही थी कि जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले बॉलिंग का ही फैसला करेगी, लेकिन टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला करते ही ऑस्ट्रेलिया ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। समझिए आखिर कैसे?

ऑस्ट्रेलिया खुद ही अपना काम कर लिया खराब
बता दें कि डैरेन सैमी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। मौजूदा टी20 विश्व कप में भी इस मैदान पर खूब रन बने हैं। वहीं भारतीय टीम के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा अपने लय में आ चुके हैं। इसके अलावा टीम इंडिया के लिए मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी अपना कहर बरपा रहे हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में करारी हार मिली थी इससे कंगारू टीम का मनोबल भी गिरा हुआ होगा। ऐसे में टीम इंडिया इस पिच कोशिश करेगी की एक बड़ा स्कोर खड़ा जिससे की भारतीय गेंदबाजों के लिए काम आसान हो जाए। वहीं इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए एक भी मैच नहीं हारी है।

ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मैच
भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह करो या मरो का मैच है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा ग्रॉस आइसलेट में बारिश के भी आसार हैं। ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत की चुनौती के साथ-साथ बारिश भी एक चिंता बनी हुई है। बारिश के कारण अगर मैच रद्द होता है दोनों टीमों में एक-एक मिलेगा। ऐसी स्थिति में फिर ऑस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मैच पर निर्भर रहना पड़ेगा।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...