24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यकेरल नहीं अब 'केरलम' कहिए... बदल सकता है राज्य का नाम, प्रस्ताव...

केरल नहीं अब ‘केरलम’ कहिए… बदल सकता है राज्य का नाम, प्रस्ताव पारित, केंद्र की मंजूरी बाकी

Published on

नई दिल्ली,

भारत के दक्षिणी राज्य केरल नाम बदलकर जल्दी ही अब ‘केरलम’ हो सकता है. केरल विधानसभा ने सोमवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया और केंद्र से राज्य का नाम आधिकारिक तौर पर बदलकर ‘केरलम’ करने का आग्रह किया. विधानसभा ने दूसरी बार प्रस्ताव पारित किया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने पहले प्रस्ताव की समीक्षा की थी और कुछ तकनीकी बदलावों का सुझाव दिया था. बीते साल भी केरल विधानसभा ने ऐसा प्रस्ताव पारित किया था, जिसे मंजूरी दे दी गई थी.

विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित
जानकारी के मुताबिक, केरल राज्य विधानसभा ने सर्वसम्मति से राज्य का नाम केरल से बदलकर ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव पारित किया है. प्रस्ताव को विधानसभा में विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और सत्ता पक्ष ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने प्रस्ताव पेश कर केंद्र से संविधान में राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने का आग्रह किया. यही प्रस्ताव अगस्त 2023 में विधानसभा में अपनाया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे दोबारा पेश करना पड़ा.

सीएम पी. विजयन ने कही ये बात
मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि हमारे राज्य का मलयालम में नाम केरलम है. “1 नवंबर, 1956 को भाषा के आधार पर राज्यों का गठन किया गया था. केरल का जन्मदिन भी 1 नवंबर को है. मलयालम भाषी समुदायों के लिए एक संयुक्त केरल बनाने की जरूरत राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही दृढ़ता से उभरी थी. लेकिन हमारे राज्य का नाम संविधान की पहली अनुसूची में केरल के रूप में लिखा गया है”. उन्होंने कहा कि विधानसभा सर्वसम्मति से केंद्र सरकार से अनुरोध करती है कि संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत इसे ‘केरलम’ के रूप में संशोधित किया जाए और इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में उल्लिखित सभी भाषाओं में ‘केरलम’ के रूप में बदल दिया जाए. यही प्रस्ताव पिछले साल पारित किया गया था लेकिन पिछले प्रस्ताव में तकनीकी त्रुटियों के कारण इसे दोबारा पेश करना पड़ा था.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this