24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यस्टॉप डायरिया कैम्पेन का लॉन्चिंग समारोह— डायरिया नियंत्रण में राजस्थान की स्थिति...

स्टॉप डायरिया कैम्पेन का लॉन्चिंग समारोह— डायरिया नियंत्रण में राजस्थान की स्थिति बेहतर— अतिरिक्त मुख्य सचिव

Published on

जयपुर।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में स्टॉप डायरिया कैम्पेन-2024 के लॉन्चिंग समारोह में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा के मुख्य आथित्य में आयोजित किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी मानसून एवं आवश्यकता को देखते हुए स्टॉप डायरिया कैम्पेन की अवधि में बढ़ोतरी किया जाना सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी एक जुलाई से 2 माह के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करते हुए इस अभियान का सफलतापूर्वक संचालन किया जाएगा। इन प्रयासों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए निर्धारित मानक बेहतर होंगे और सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि राजस्थान में डायरिया की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास सुनिश्चित किए गए हैं, इसके चलते डायरिया नियंत्रण में राजस्थान की स्थिति राष्ट्रीय औसत से बेहतर है, लेकिन अभी भी डायरिया से होने वाली मौतों का 6 प्रतिशत होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियानों से डायरिया पर नियंत्रण के लिए बड़ी मदद मिलेगी।

श्रीमती सिंह ने बताया कि राजस्थान में डायरिया की रोकथाम के लिए राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के माध्यम से ओआरएस एवं जिंक दवा का निःशुल्क वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र व्यापक सुधार के लिए निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक गुरूवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में करीब 250 टीमों के माध्यम से सघन निरीक्षण करवाया जा रहा है। इन निरीक्षणों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।परियोजना निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी बाल स्वास्थ्य डॉ. प्रदीप चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this