12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स! सिर्फ 27 दिन का फ्यूल बाकी... जानें-...

अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स! सिर्फ 27 दिन का फ्यूल बाकी… जानें- कहां हुई परेशानी

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स क्या अंतरिक्ष में फंस गई हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि उन्हें 13 जून को अंतरिक्ष से वापस पृथ्वी पर लौटना था, लेकिन अभी तक वो लौटी नहीं हैं. उनके साथ एक और अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर भी वहां फंस गए हैं. दोनों 5 जून को स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से अंतरिक्ष गए थे.सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर कब तक लौटेंगे? अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अब तक इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

उनकी वापसी में हो रही देरी के लिए स्टारलाइनर पर हीलियम का लीक होने को जिम्मेदार माना जा रहा है. CBS न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि मिशन शुरू होने से पहले NASA और बोइंग दोनों को ही इस बारे में पता था. उसके बावजूद उन्होंने इस लीकेज को मिशन के लिए मामूली खतरा माना. स्टारलाइनर बोइंग का ही स्पेसक्राफ्ट है. नासा और बोइंस के इस फैसले के कारण सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में फंस गए हैं.दावा है कि इसी लीकेज के कारण लॉन्चिंग को पहले टाल दिया गया था. पहले ये मिशन 7 मई को लॉन्च होने वाला था. बताया जा रहा है कि चार बार हीलियम लीकेज के कारण एक थ्रस्टर बेकार हो गया है.

सिर्फ 27 दिन का फ्यूल बचा
बोइंग के स्टारलाइनर प्रोग्राम मैनेजर मार्क नप्पी का कहना है कि हीलियम सिस्टम को जिस तरह से डिजाइन किया गया था, वो वैसा परफॉर्म नहीं कर रहा है. उनका कहना है कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के लिए इंजीनियर काम कर रहे हैं.स्टारलाइनर के जरिए पहली बार अंतरिक्ष यात्री को स्पेस ले जाया गया है. नासा के साथ बोइंग ने 4.5 अरब डॉलर का एग्रीमेंट किया था. इस एग्रीमेंट से इतर बोइंग 1.5 अरब डॉलर भी खर्च कर चुका है.

स्टारलाइनर की फ्यूल कैपेसिटी 45 दिन की है. इस मिशन को शुरू हुए 18 दिन गुजर चुके हैं और अब सिर्फ 27 दिन बाकी हैं. फिलहाल, नासा और बोइंग दोनों ही सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की सुरक्षित वापसी के लिए जुटे हैं. दोनों की वापसी तभी मुमकीन है जब सारी दिक्कतों को दूर कर लिया जाएगा और स्पेसक्राफ्ट को वापसी के लिए सुरक्षित माना जाएगा.

तीसरी बार अंतरिक्ष की यात्रा पर हैं सुनीता विलियम्स
59 साल की सुनीता विलियम्स इससे पहले दो बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं. इससे पहले वो 2006 और 2012 में अंतरिक्ष जा चुकी हैं. नासा के मुताबिक, उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 322 दिन बिताए हैं.

2006 में सुनीता ने अंतरिक्ष में 195 दिन और 2012 में 127 दिन बिताए थे. 2012 के मिशन की खास बात ये थी कि सुनीता ने तीन बार स्पेस वॉक की थी. स्पेस वॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन से बाहर आते हैं. हालांकि, पहली यात्रा के दौरान उन्होंने चार बार स्पेस वॉक की थी. सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की यात्रा करने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला हैं. उनसे पहले कल्पना चावला अंतरिक्ष जा चुकी थीं

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...