13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'दोनों देशों की बातचीत पॉजिटिव रही', भारत दौरे के बाद बोलीं बांग्लादेशी...

‘दोनों देशों की बातचीत पॉजिटिव रही’, भारत दौरे के बाद बोलीं बांग्लादेशी PM शेख हसीना

Published on

ढाका,

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना हाल ही में दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आई थीं. उन्होंने अपनी इस यात्रा को ‘बहुत फलदायी’ यानी सकारात्मक बताया. उन्होंने कहा कि भारत के शीर्ष लीडरशिप के साथ उनकी बातचीत दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने और आपसी सहयोग के नए रास्ते खोलने में ‘अहम भूमिका’ निभाएंगे.

दरअसल, शेख हसीना पांचवीं बार देश की प्रधानमंत्री बनी हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पिछले सप्ताह दो दिवसीय राजकीय दौरे पर भारत आई थीं. केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व में बनी एनडीए गठबंध की सरकार में विदेशी नेता की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा थी.

तीस्ता नदी परियोजना पर क्या बोलीं पीएम हसीना
राजकीय यात्रा से वापस लौटने के बाद शेख हसीना ने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि ढाका तीस्ता नदी परियोजना को लागू करने के लिए अधिक लाभकारी प्रस्ताव को स्वीकार करने की बात कही. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने दोनों देशों के लोगों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सहयोग के नए रास्ते खोले हैं.

दोनों देशों के बीच 10 समझौतों पर हुआ करार
बांग्लादेश की 76 वर्षीय नेता शेख हसीना ने कहा, “यात्रा छोटी थी लेकिन फलदायी थी. मुझे लगता है कि यह यात्रा भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा संबंधों को मजबूत करने में बहुत अहम भूमिका निभाएगी.”

बांग्लादेशी पीएम ने अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की थीं. भारत और बांग्लादेश ने समुद्री क्षेत्र और नीली अर्थव्यवस्था सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किए.

भारत-बांग्लादेश के बीच हुई कई समझौते
भारत और बांग्लादेश के बीच लगातार बढ़ते संबंधों को और मजबूत करने के लिए सात नए और तीन नवीनीकृत समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. पीएम हसीना ने कहा, “यात्रा के दौरान, भारतीय नेतृत्व के साथ चर्चा का मुख्य विषय यह था कि दोनों नव-निर्वाचित सरकारें सहकारी संबंधों को कैसे आगे बढ़ा सकती हैं, इस पर एक खाका तैयार करना था.”रिपोर्ट में पड़ोसी देश की पीएम के हवाले से कहा गया है, “हमने ‘स्मार्ट बांग्लादेश’ और ‘विकसित भारत 2047’ को स्थापित करने के लिए भविष्य की कार्रवाई को परिभाषित करने पर चर्चा की.”

 

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...