13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में बाढ़-बारिश से तबाही, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने से 14 लोगों...

नेपाल में बाढ़-बारिश से तबाही, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

नेपाल में इस समय बारिश के चलते तबाही मची हुई है. नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के मुताबिक यहां अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बिजली गिरने के कारण करीब 14 लोगों की मौत हो गई है.NDRRMA के मुताबिक 8 लोग लैंडस्लाइड के कारण मारे गए हैं, जबकि 5 लोगों की मौत बिजली गिरने से हुई है. वहीं, एक शख्स बाढ़ के कारण मारा गया है. अलग-अलग घटनाओं में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं.

मानसून से 33 जिले हुए हैं प्रभावित
एनडीआरएमए के प्रवक्ता दीजान भट्टाराई ने एजेंसी को बताया कि अब तक कुल 44 घटनाएं दर्ज की गई हैं. लैंडस्लाइड की घटना में 2 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि 10 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं. नेपाल के गृह मंत्रालय के रिकॉर्ड के मुताबिक मानसून के सक्रिय होने के बाद से लेकर अब तक पिछले 17 दिनों में 28 लोगों की जान जा चुकी है. मानसून के कारण 33 जिले भी प्रभावित हुए हैं. इन 17 दिनों में 147 घटनाएं सामने आई हैं.

बिजली गिरने से ही 13 लोगों की मौत
पिछले 17 दिनों में बिजली गिरने की घटनाओं की बात की जाए तो इसमें करीब 13 लोगों की मौत हुई है. जबकि लैंडस्लाइड के कारण 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. बता दें कि इस साल नेपाल में मानसून समय पर पहुंचा है और देश में भारी बारिश के कारण मौतों का सिलसिला जारी है. हर साल नेपाल में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित होते हैं, जबकि लैंडस्लाइड और संपत्ति की तबाही के कारण सैकड़ों लोग विस्थापित भी हो जाते हैं.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...