12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराजनीतिसंसद में फिर उठा राहुल गांधी के माइक का मुद्दा, स्पीकर बोले-...

संसद में फिर उठा राहुल गांधी के माइक का मुद्दा, स्पीकर बोले- हमारे पास नहीं होता बटन

Published on

नई दिल्ली,

नीट पेपर लीक का मुद्दे की गूंज आज संसद में भी सुनाई दी. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर से NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की और विपक्ष ने स्थगन प्रस्ताव दिया. राहुल गांधी ने कहा कि ये लाखों छात्रों के भविष्य का मुद्दा है. संसद में पक्ष और विपक्ष की चर्चा के साथ हम छात्रों को साझा संदेश देना चाहते हैं.

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला फौरन NEET पर चर्चा के लिए सहमत नहीं थे. स्पीकर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के बाद NEET पर चर्चा चाहते थे. विपक्ष का स्थगन प्रस्ताव खारिज होने के बाद जमकर हंगामा हुआ और इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

कांग्रेस का आरोप माइक बंद किया गया
राहुल गांधी ने स्पीकर से दो मिनट टाइम मांगा. इस पर स्पीकर ने कहा कि आप दो मिनट नहीं, जितना आपकी पार्टी का समय है आप पूरा ले सकते हैं. आप डिटेल में बोलना. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि आप प्रतिपक्ष के नेता हैं, संसदीय मर्यादाओं का पालन कीजिए. इसके बाद राहुल गांधी ने कुछ कहा जिस पर स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मैं माइक बंद नहीं करता हूं, यहां कोई बटन नहीं है.

वहीं कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सदन में राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया गया. उन्होंने कहा, ‘पेपर लीक से नौजवानों का भविष्य खराब हो रहा है .. नीट परीक्षा में भी पेपर लीक हो जाता है औऱ सरकार कुछ करती नहीं है .. आज सदन में राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया था इन लोगों ने.’

स्पीकर और राहुल गांधी के बीच MIKE OFF करने पर हुई बहस
स्पीकर: आप सदन में नेता प्रतिपक्ष है .. आप संसदीय मर्यादा का पालन करेंगे.
राहुल गांधी: NEET का मुद्दा गंभीर मसला है.
विपक्ष के अन्य सांसद: MIKE OFF है राहुल जी का.
स्पीकर: मैं पहले भी कह चुका हूं कि मेरे पास MIKE OFF करने का कोई बटन नहीं होता है.
राहुल गांधी: सर, मेरा माइक तो ऑन कर दीजिए.
स्पीकर: आप जो बोलेंगे अभी कुछ रिकॉर्ड में नहीं जाएगा.

कांग्रेस ने इस मुद्दे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘जहां एक ओर नरेंद्र मोदी NEET पर कुछ नहीं बोल रहे, उस वक्त विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी युवाओं की आवाज़ सदन में उठा रहे है.लेकिन, ऐसे गंभीर मुद्दे पर माइक बंद करने जैसी ओछी हरकत करके युवाओं की आवाज़ को दबाने की साजिश की जा रही है.

शिक्षा मंत्री देंगे जवाब
वहीं सरकार के सूत्रों ने कहा, ‘राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान स्थगन प्रस्ताव लाने की परंपरा नहीं है, विपक्ष अनावश्यक मांग कर रहा है. सरकार NEET के मुद्दे पर बोलने के लिए पूरी तरह तैयार है. अगर राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विपक्ष NEET का मुद्दा उठाता है, तो संबंधित मंत्री (शिक्षा मंत्री) धर्मेंद्र प्रधान निश्चित रूप से जवाब देंगे.’

राहुल चाहते थे नीट पर चर्चा
इससे पहले राहुल गांधी ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘कल सभी विपक्षी दल के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई और सभी के साथ यह सहमति बनी कि सदन में NEET के मुद्दे पर चर्चा हो. मैं प्रधानमंत्री जी से अनुरोध करता हूं कि यह युवाओं का मुद्दा है और इस पर उचित तरीके से चर्चा होनी चाहिए. आप भी चर्चा में शामिल हों, क्योंकि यह युवाओं का मामला है. संसद से यह संदेश जाना चाहिए कि हिंदुस्तान की सरकार और विपक्ष मिलकर छात्रों के बारे में बात कर रहे हैं.’

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...