12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपाल'हम जल नहीं, घी पी रहे हैं...', महंगे पानी के इस्तेमाल पर...

‘हम जल नहीं, घी पी रहे हैं…’, महंगे पानी के इस्तेमाल पर बोले इंदौर के मेयर पुष्यमित्र

Published on

इंदौर,

इंदौर नगर निगम के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को दावा किया कि महंगे पानी पीने के मामले में इंदौर के लोग एशिया में सबसे आगे हैं. उन्होंने चुटकी लेते हुए यह भी कहा कि हम पानी नहीं, बल्कि घी पी रहे हैं.मेयर ने गुरुवार के सेमिनार में चुटकी लेते हुए कहा कि देश का सबसे साफ शहर इंदौर महंगा पानी के इ्स्तेमाल के मामले में एशिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है.

उन्होंने कहा, “जब से मैं मेयर बना हूं, मैं मजाक में कहता रहा हूं कि इंदौर एशिया के सबसे अमीर शहरों में से एक है. यहां एक लीटर पानी की कीमत 21 रुपये है और जिसे हम बर्बाद भी करते हैं. हम पानी नहीं बल्कि घी पी रहे हैं.

इंदौर में 80KM दूर से आता है पानी
वहीं, अधिकारियों ने बताया कि लगभग 35 लाख की आबादी वाले इंदौर के निवासियों को शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर खरगोन जिले में स्थित नर्मदा नदी से पाइप के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि इंदौर के घरों में नगर निगम द्वारा पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने की लागत प्रति वर्ष लगभग 300 करोड़ रुपये थी, क्योंकि बिजली से चलने वाले पंप इस प्रक्रिया में लगे हुए हैं.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...