16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालरजिया बनी रानी, अबरार बना अभिषेक.... इंदौर में 30 से अधिक मुस्लिमों...

रजिया बनी रानी, अबरार बना अभिषेक…. इंदौर में 30 से अधिक मुस्लिमों ने अपनाया सनातन धर्म

Published on

इंदौर:

मध्य प्रदेश के इंदौर में सुबह-सुबह 30 से अधिक लोगों ने इस्लाम धर्म त्यागकर सनातन धर्म अपना लिया है। इसे लेकर शुक्रवार की सुबह खजराना गणेश मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया था। मंदिर में विधि-विधान से पूजन के बाद सभी लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। धर्म परिवर्तन करने वाले सभी लोग इंदौर, देवास, मंदसौर और धार जिले के हैं। धर्म बदलने वाले लोगों की सूची में 10 से अधिक महिलाएं हैं। इनका कहना है कि हमने घर वापसी की है।

विधि-विधान से हिंदू धर्म अपनाया
दरअसल, खजराना मंदिर आने के पूर्व इन सभी को धर्मशाला में पंडितों ने विधि विधान से गोमूत्र, मिट्टी और 10 प्रकार के स्नान से पवित्र कराया। इसके बाद भगवा वस्त्र धारण करवा कर खजराना मंदिर लाया गया। पूर्व राज्य मंत्री सेम पावरी ने बताया कि घर वापसी करने वालों में इंदौर के अलावा मंदसौर,देवास और धार जिले के लोग शामिल है। इनमें से रोहित पहले हिंदू था, उसने कुछ समय पहले ही मुस्लिम धर्म अपनाया था। अब वह घर वापसी कर रहा है।

इन लोगों ने अपनाया सनातन धर्म
इनमें नीलोफर शेख अब निकिता, अक्षां शेख अब आकांक्षा, रज्जाक सय्यद अब रोहित, अंजूम शाह अब आरती, अबरार अब अभिषेक, मुबारिक अब मनीष, जमीला बी अब जमना बाई, रहमान अब हीरालाल, रइश अब राजू, रईश खान अब अर्पित, सुरया बी अब पूजा, मेहरुन बी अब ममता, कालू खां अब करुलाल, रुककिया अब रुकमणि, जरीया बी अब जानवी, जाकिर अब राहुल, रजिया अब रानी, शमीम शाह अब सानू। ऐसे करीब 35 लोगों ने इस्लाम त्याग कर सनातन धर्म अपनाया है। ये सभी इंदौर और आसपास के जिलों के रहने वाले है।

कट्टरपंथ से हो रहे परेशान
विश्व हिंदू परिषद के संतोष शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। इसमें 11-12 लोग इंदौर के हैं। इन लोगों का दम वहां घुटता है। सनातन धर्म से प्रभावित होकर लोग आ रहे हैं। कट्टरपंथी कानूनों की वजह से लोग इधर आ रहे हैं। हलाला की वजह से सबसे ज्यादा लोग इधर आ रहे हैं। संतोष शर्मा ने कहा कि सनातनी सोच में सौम्यता हैं। ये लोग कट्टरपंथ की वजह से परेशान था। उन्होंने कहा कि धर्म अपनाने वाले सभी लोगों ने शपथ पत्र दिया है। हम कलेक्टर के यहां जमा करने जा रहे हैं।

विधर्मी रोकते हैं इन्हें
उन्होंने कहा कि ये लोग मीडिया से इसलिए बात नहीं कर रहे हैं कि विधर्मी उन्हें रोकते हैं। पिछली बार भी कुछ लोग आए थे तो उन पर हमला हुआ था।वहीं, पूर्व राज्य मंत्री सेम पावरी ने कहा कि अभी 35-40 लोगों ने घर वापसी की है। मुगलों ने इन्हें परेशान कर इस्लाम कबूलवाया था। अब लोग सनातन धर्म अपना रहे हैं। उनलोगों ने कहा कि हमारे पूर्वज सनातन धर्म को मानते थे। हम वापसी कर रहे हैं।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...