12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल को झारखंड में ताप विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए 13,300...

भेल को झारखंड में ताप विद्युत परियोजना स्थापित करने के लिए 13,300 करोड़ का ऑर्डर मिला

Published on

— भेल द्वारा पूरा किए जाने वाले उक्त प्रोजेक्ट से 2030 तक डीवीसी की स्थापित थर्मल उत्पादन क्षमता को 8140 मेगावाट तक बढ़ाने की उम्मीद

भोपाल।

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) को झारखंड के कोडरमा में 1600 मेगावाट का थर्मल पावर प्लांट स्थापित करने के लिए 13,300 करोड़ रुपए का आर्डर मिला है। यह अनुबंध दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की सरकार की पहल के तहत दिया गया है। यह परियोजना जिसे बीएचईएल द्वारा पूरा किया जाना है। इसके स्थापित होने से 2030 तक डीवीसी की स्थापित ताप विद्युत उत्पादन क्षमता बढ़कर 8140 मेगावाट हो जाने की उम्मीद है। इस निवेश से क्षेत्र और इसके निवासियों को पर्याप्त आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

विद्युत मंत्रालय के एक बयान के अनुसार डीवीसी ने कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (2X800MW) के इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) पैकेज के लिए निविदा को अंतिम रूप दे दिया है। भेल द्वारा पूरा किया जाने वाला यह प्रोजेक्ट 2030 तक डीवीसी की स्थापित थर्मल उत्पादन क्षमता को 8140 मेगावाट तक बढ़ाने की उम्मीद है। इस निवेश से क्षेत्र और इसके निवासियों को पर्याप्त आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को कारोबार में भेल के शेयर 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। 2024 में अब तक शेयर में करीब 64 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

इंसेंटिव को लेकर का चरणबद्ध आंदोलन जारी

भोपाल। भेल कारखाने में इंसेंटिव रिवीजन की मांग को लेकर सीटू यूनियन द्वारा चरणबद्ध...

बीएचईएल भोपाल का पीवीटी 581 करोड़, टर्न ओवर 4647 और कैश कलेक्शन 5530 करोड़

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में वित्तीय वर्ष 2025.26 में रिकार्ड पीवीटी 581, टर्नओवर 4647और कैश...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...