8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यनीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकारी...

नीतीश कुमार के करीबी संजय कुमार झा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कार्यकारी अध्यक्ष बने

Published on

पटनाः

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद नई दिल्ली में शनिवार को पहली बार जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन 2025 की तैयारी पर चर्चा हुई। वहीं नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेबंद संजय कुमार झा को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय कुमार को जेडीयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद नीतीश कुमार ने दिया, जिसके बाद सर्वसम्मति से संजय झा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का चुनाव लड़ने का फैसला
जेडीयू की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया गया। इसके साथ ही इस साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी ने उम्मीदवार फैसला लिया। माना जा रहा है कि कुरमी-महतो बहुल सीटों पर जेडीयू की ओर से प्रत्याशी उतारने पर विचर किया जा रहा है।

संगठन को मजबूत बनाए जाने पर पार्टी नेताओं ने कई सुझाव दिए
जेडीयू नेताओं ने बताया कि इस बैठक में अलग-अलग राज्यों की पार्टी इकाई की ओर से संगठन को मजबूत बनाए जाने को लेकर कई सुझाव दिए गए। बैठक में सभी ने सहमति जताई कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी आगे भी चलती रहेगी। इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जेडीयू की ओर से उम्मीदवार उतारने पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का संवाद हो। जब कोई मंत्री क्षेत्र में दौरे पर जाएं, तो इसकी जानकारी बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल सके।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...