11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedफाइनल में रोहित-पंत ने किया निराश! महाराज की फिरकी में फंसे, सूर्या...

फाइनल में रोहित-पंत ने किया निराश! महाराज की फिरकी में फंसे, सूर्या भी हुए फेल

Published on

ब्रिजटाउन (बारबाडोस),

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया है. 29 जून (शनिवार) को ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. ऐसे में उम्मीद थी कि भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत मिलेगी, मगर पावरप्ले में ही भारत ने तीन विकेट गंवा दिए. रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से निराश किया.

महाराज ने एक ओवर में लिए दो विकेट
भारतीय पारी का दूसरा ओवर केशव महाराज ने फेंका था. उस ओवर में शुरुआती दो गेंदों पर रोहित ने चौके लगाए. इसके बाद तीसरी गेंद डॉट रही. वहीं चौथी गेंद पर रोहित शर्मा स्वीप मारकर आउट हो गए. रोहित का कैच हेनरिक क्लासेन ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर लपका. रोहित ने पांच गेंदों पर 9 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल रहे. ओवर की आखिरी गेंद पर महाराज ने ऋषभ पंत को भी चलता कर दिया. पंत अजीबोगरीब शॉट मारने के चक्कर में विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमा बैठे. पंत अपना खाता भी नहीं खोल पाए.

इसके बाद पांचवें ओवर में भारत ने सूर्यकुमार यादव का विकेट खो दिया. उस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्या तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के खिलाफ पुल शॉट मारने के चक्कर में डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग एरिया में हेनरिक क्लासेन को कैच थमा बैठे. सूर्या ने सिर्फ तीन रन बनाए. ये तीनों ही बल्लेबाज (रोहित-सूर्या-पंत) शानदार फॉर्म में थे, लेकिन खिताबी मुकाबले में इन्होंने निराशाजनक प्रदर्शन किया.

ऋषभ पंत vs केशव महाराज (टी20I)
पारी: 3
गेंद: 10
रन: 6
आउट: 3
औसत: 2.0
एसआर: 60.0

इस मुकाबले के लिए भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11 में बदलाव नहीं हुआ है. दोनों टीमों ने वहीं कॉम्बिनेशन में विश्वास जताया है जिसने उन्हें सेमीफाइनल मैच में जीत दिलाई. बता दें कि रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 68 रनों से हराया था. वहीं एडेन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया था.

देखा जाए तो भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 26 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 14 और साउथ अफ्रीका ने 11 मैचों में जीत हासिल की. जबकि एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों देशों के बीच छह मैच हुए हैं, जिसमें से भारत ने चार जीते. वहीं दो मुकाबलों में अफ्रीकी टीम को जीत नसीब हुई.

Latest articles

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...