8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलजीत के बाद रोहित-विराट और कोच द्रविड़ से पीएम मोदी ने क्या...

जीत के बाद रोहित-विराट और कोच द्रविड़ से पीएम मोदी ने क्या बात की? खुद X पर पोस्ट कर बताया

Published on

ब्रिजटाउन(बारबाडोस):

17 साल के सूखे को टीम इंडिया ने कल कठिन लड़ाई लड़कर खत्म कर दिया। कपिल देव, एमएस धोनी के बाद अब रोहित शर्मा भी उसी लिस्ट में शुमार हो गए हैं जिसकी कप्तानी में टीम इंडिया ने कोई आईसीसी ट्रॉफी जीती हो। यूं तो उन्होंने मुंबई इंडियंस को 5 बार अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया, लेकिन यह जीत और यह कप उससे बहुत अलग है। टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री मोदी भी काफी खुश थे। उन्होंने मैच के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों से फोन पर बात की। मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर रोहित शर्मा, विराट कोहली औऱ राहुल द्रविड़ से अलग से हुई फोन कॉल का भी जिक्र किया है। आइए जानते हैं मोदी ने तीनों महारथियों से क्या-क्या बातें कीं।

मोदी ने की टीम इंडिया से बात, दी जीत की बधाई
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि मैंने भारतीय क्रिकेट टीम से बात की और उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में शानदार जीत के लिए बधाई दी। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने कमाल का हुनर और जज्बा दिखाया। हर खिलाड़ी की लगन बहुत प्रेरणादायक है।

रोहित से बोले- आपका टी20 करियर हमेशा याद किया जाएगा
मोदी ने इसके बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ से अलग से बात की। रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए मोदी ने लिखा कि प्रिय रोहित शर्मा, आप शानदार खिलाड़ी हैं। आपकी आक्रामक सोच, बल्लेबाजी और कप्तानी ने भारतीय टीम को एक नई दिशा दी है। आपका टी20 करियर हमेशा याद किया जाएगा। आज आपसे बात करके बहुत खुशी हुई।

कोहली के बल्लेबाजी की खूब तारीफ
पीएम ने विराट कोहली के लिए लिखा कि प्रिय कोहली, आपसे बात करके बहुत खुशी हुई। फाइनल मैच की पारी की तरह, आपने भारतीय बल्लेबाजी को शानदार ढंग से संभाला है। आपने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में कमाल किया है। भले ही आप टी20 क्रिकेट नहीं खेलेंगे, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि आप आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित करना जारी रखेंगे।

कोच राहुल द्रविड़ के योगदान की सराहना
पीएम मोदी ने राहुल द्रविड़ के लिए लिखा कि द्रविड़ के शानदार कोचिंग सफर ने भारतीय क्रिकेट की सफलता को नई दिशा दी है। उनकी लगन, रणनीतिक सोच और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशने के कारण टीम पूरी तरह बदल गई है। उनके योगदान और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए पूरा भारत उनका आभारी है। उन्हें वर्ल्ड कप जीतते हुए देखना खुशी की बात है। उन्हें बधाई देने भी मुझे बहुत अच्छा लगा।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...