12.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचक्रवाती तूफान बेरिल: जिस शहर में वर्ल्ड कप जीती टीम इंडिया वहां...

चक्रवाती तूफान बेरिल: जिस शहर में वर्ल्ड कप जीती टीम इंडिया वहां कर्फ्यू जैसे हालात

Published on

नई दिल्ली,

टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम हरिकेन बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंसी हुई है. टीम इंडिया को सोमवार को बारबाडोस से न्यूयॉर्क पहुंचना था और उसके बाद भारत के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से ऐसा नहीं हो सका. हरिकेन बेरिल आज रात को बारबाडोस में प्रभावी होगा, जिसकी वजह से वहां का एयरपोर्ट भी एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है.

इसलिए अब भारतीय टीम मौसम ठीक होने और बारबाडोस एयरपोर्ट पर कामकाज शुरू होने के बाद एक विशेष चार्टर्ड प्लेन से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी. ऐसी संभावना है कि टीम इंडिया को बारबाडोस से बाहर निकलने के लिए सोमवार देर शाम या मंगलवार सुबह तक इंतजार करना पड़ सकता है. टीम और स्टाफ सीधे बारबाडोस से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. ऐसे में भारतीय टीम के 3 जुलाई तक देश पहुंचने की उम्मीद की जा सकती है.

‘बारबाडोस हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है. अब यहां कर्फ्यू जैसी स्थिति है और किसी को भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. अगले 6 घंटों में तूफान बेरिल के लैंडफाल करने की आशंका है. बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है. बेरिल को कैटेगरी 4 (दूसरा सबसे गंभीर तूफान) में अपग्रेड कर दिया गया है. टीम इंडिया होटल के अंदर ही रहेगी. कोई नहीं जानता कि अगले 24 घंटों में क्या होने वाला है. ट्रैवल प्लान को लेकर अभी अनिश्चिता कायम है’.

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को बारबाडोस में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल का इंतजार खत्म करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत ने टीम इंडिया के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों को सात महीने पहले (19 नवंबर, 2023) अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों मिली हार का गम भुलाने में मदद की.

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने जहां मैदान पर जश्न मनाया, वहीं भारत में क्रिकेट प्रशंसकों ने पटाखे फोड़कर, सड़कों पर तिरंगा फहराकर जश्न मनाया. अब टीम इंडिया की स्वदेश वापसी का इंतजार है. यहां आने पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया जाएगा. एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद टीम इंडिया के लिए विजय जुलूस निकाला जा सकता है, जैसा 2011 में मुंबई में हुआ था. इस बार यह नजारा दिल्ली की सड़कों पर देखने को मिल सकता है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस से सीधे दिल्ली में लैंड करने वाली है.

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...